टीवी का सबसे पसंदीदा शो Indian Idol इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो में आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी सुर्खियों में चल रही है और दर्शक भी इस शादी को खूब पसंद भी कर रही है। आदित्य नारायण शो के सेट पर अक्सर नेहा के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं। वहीं कुछ समय पहले नेहा और आदित्य दोनों के माता पिता शो पर आए थे और इनके रिश्ते को मंजूरी दी थी।
07 Feb, 2020 07:54 PMबॉलीवुड तड़का डेस्कः टीवी का सबसे पसंदीदा शो Indian Idol इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो में आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी सुर्खियों में चल रही है और दर्शक भी इस शादी को खूब पसंद भी कर रही है। आदित्य नारायण शो के सेट पर अक्सर नेहा के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं। वहीं कुछ समय पहले नेहा और आदित्य दोनों के माता पिता शो पर आए थे और इनके रिश्ते को मंजूरी दी थी।
वहीं आदित्य नारायण ने कहा था कि वो 14 फरवरी यानी की वेंलटाइन डे पर नेहा से शादी करेंगे। क्या सच में आदित्य नेहा शादी कर रहे हैं? कहीं मजाक मजाक में इन दोनों को एक दूसरे से प्यार तो नहीं हो गया है? वहीं इस बात पर यकीन इसलिए भी बढ़ता जा रहा है।
हाल ही में नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो नेहा की शादी की तैयारियों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रही इस वीडियो में टोनी कक्कड़ ये कहते हुए नज़र आ रहे है कि, ‘मुझे लगा कि नेहा और आदित्य शादी करने जा रहे है तो इनका एक वीडियो बनना तो बनता हैना…वीडियो में आदित्य टोनी को साला कहते नजर आ रहे हैं...अरे भईय ये हो क्या रहा है? कहीं यहां सच में कोई खिचड़ी तो नहीं पक रही है?’