main page

सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज...ड्रग्स मामले में सिद्धार्थ पिठानी को मिली जमानत..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 05 July, 2022 07:00:58 AM

एंटरटेनमेंट जगत में आज काफी हलचल देखने को मिली। सितारे अपनी ही वजह को लेकर काफी चर्चा में रहे। एक ओर कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज सजा तो दूसरी ओर डॉक्यूमेंट्री ''काली'' के आपत्तिजनक पोस्टर का यूजर्स जमकर विरोध करते नजर आए। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने ड्रग्स मामले मे

बॉलीवुड तड़का टीम. एंटरटेनमेंट जगत में आज काफी हलचल देखने को मिली। सितारे अपनी ही वजह को लेकर काफी चर्चा में रहे। एक ओर कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज सजा तो दूसरी ओर डॉक्यूमेंट्री 'काली' के आपत्तिजनक पोस्टर का यूजर्स जमकर विरोध करते नजर आए। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए सुशांत सिंह राजपूत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को जमानत दे दी और डायरेक्टर तरुण मजूमदार के निधन ने सबको दुखी कर दिया। मनोरंजन जगत की ऐसी ही कई टॉप खबरों ने आज सुर्खियां बटोरीं। आप भी डाले एक नजर...

 

कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का ताज

रविवार ( 3 जुलाई) को  देश को साल की अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिलीं। मुंबई में JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 ग्रैंड फिनाले हुआ। 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने  फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहना। राजस्थान की रुबल शेखावत के सिर फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज सजा। उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया।


कृतिका सेंगर ने दिखाई बेटी 'देविका' की पहली झलक

'कसम तेरे प्यार' की फेम कृतिका सेंगर ने 3 जुलाई को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। कृतिका सेंगर के लिए उनका ये बर्थडे काफी स्पेशल था क्योंकि इस बार अपने इस खास दिन को उन्होंने अपनी लाडली के साथ सेलिब्रेट किया। देविका के जन्म के बाद से ही फैंस उनकी झलक देखने को बेताब थे। वहीं अब एक्ट्रेस ने लगभग 22 दिन बाद बेटी की तस्वीर फैंस के साथ शेयर की।

गोद भराई में रानी की तरह सजी एक्ट्रेस नताशा शर्मा

टीवी शो 'ना आना इस देस मेरी लाडो' फेम नताशा शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। नताशा शर्मा शादी के 10 साल बाद आदित्य रेडिज संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। हाल ही में नताशा की गोद भराई हुईईं जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की। अपनी गोद भराई में एक्ट्रेस रानियों की तरह सजी। 

महेश बाबू के बड़े भाई को चप्पल से मारने दौड़ी तीसरी पत्नी राम्या

सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू के सौतेले भाई नरेश बाबू एक बार फिर पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं। नरेश बाबू और उनकी पत्नी राम्या रघुपति के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। रविवार दोनों के झगड़े ने तब भयानक रूप ले लिया जब एक होटल में ठहरे नरेश पर राम्या ने चप्पल से हमला कर दिया। खबरों की मानें तो नरेश बाबू एक्ट्रेस पवित्रा के साथ होटल में ठहरे थे। 

 

परफेक्ट है विन्नी अरोड़ा का बेबी शावर

'कुमकुम भाग्य' के एक्टर धीरज धूपर और आए दिन अपनी प्रेग्नेंट विन्नी को कोई ना कोई सप्राइज देते रहते हैं। बीते महीने ही धीरज धूपर ने विन्नी के लिए बेबी शावर पार्टी रखी थी। वहीं अब एक बार फिर धीरज धूपर विन्नी के लिए पार्टी होस्ट की। दरअसल, धीरज ने उन दोस्तों के लिए गोद भराई की पार्टी की जो विन्नी के बेबी शॉवर में नहीं पहुंच सके थे। 3 जुलाई को हुईं इस बेबी शावर पार्टी में सनाया ईरानी, मोहित सहगल, रिद्धि डोगरा और कुछ अन्य लोग शामिल थे। 

 

काली' के आपत्तिजनक पोस्टर पर मचा बवाल

 

फिल्म निर्माता लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। अब तक कई धार्मिक फिल्मों के विवादित सीन्स को लेकर बवाल खड़ा हो चुका है। वहीं अब एक डॉक्यूमेंट्री काली के आपत्तिजनक पोस्टर के लेकर हंगामा खड़ा हो रहा है। यूजर्स इस पोस्ट को देखने के बाद जबरदस्त विरोध कर रहे हैं।

 

डायरेक्टर तरुण मजूमदार का 92 की उम्र में निधन

मशहूर डायरेक्टर तरुण मजूमदार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। तरुण ने 92 की उम्र में अंतिम सांस ली है। डायरेक्टर काफी लंबे से बीमार थे और उन्हें 14 जून को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में कई अंगों की खराबी के कारण भर्ती कराया गया था। रविवार को अचानक डायरेक्टर की हालत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया था।

 

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुए सुशांत सिंह के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को बड़ी राहत

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को ड्रग्स मामले में पिछले साल गिरफ्तार हुए सुशांत के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को जमानत दे दी है। मामले में जस्टिस भारती डांगरे 50,000 रुपए के मुचलके पर पिठानी का जमानत का आदेश दिया है।

 

 

Content Writer: suman prajapati

Miss India 2022Sini ShettySiddharth Pithanibailentertainment worldBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...