बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज बर्थडे है। अगर एक्टर जिंदा होते तो 21 जनवरी को अपना 38वां बर्थडे मनाते। आज दिवंगत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके फैंस उन्हें याद करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी अपे भाई को याद कर भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट
21 Jan, 2024 10:37 AMमुंबई. बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का आज बर्थडे है। अगर एक्टर जिंदा होते तो 21 जनवरी को अपना 38वां बर्थडे मनाते। आज दिवंगत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनके फैंस उन्हें याद करते नजर आ रहे हैं। वहीं, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी अपने भाई को याद कर भावुक नजर आ रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुशांत को बर्थडे विश किया है।
श्वेता सिंह ने अपने दिवंगत भाई सुशांत के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, "मेरा सोना सा भाई ..जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपको हमेशा प्यार करती हूं। अनंत से शक्ति अनंत तक। उम्मीद करती हूं कि आप लाखों दिलों में रहते हैं और उन्हें कुछ करने और अच्छा रहने के लिए मोटिवेट करते हैं।"
श्वेता ने आगे लिखा, "आपकी विरासत उन लाखों लोगों के लिए है, जिन्हें आपने भगवान जैसा और उदार बनने के लिए प्रेरित किया है। हर कोई यह समझे कि ईश्वर की ओर आगे बढ़ना ही एकमात्र रास्ता है और आपको गर्व महसूस हो। 3, 2, 1 हमारे मार्गदर्शक सितारे को जन्मदिन मुबारक हो, आप हमेशा चमकते रहें और हमें रास्ता दिखाएं।"
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना में हुआ था और 14 जून, 2020 को उनकी मौत हो गई थी। एक्टर की डेड बॉडी मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटकती हुई पाई गई थी, जिसके बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी।