main page

'शक्तिमान' की स्टारकास्ट में 20 सालों में आए इतने बदलाव, देखें तस्वीरें

Updated 23 June, 2017 11:22:35 AM

90’s का सीरियल ''शक्तिमान'' बच्चों का काफी पसंदीदा शो रहा है।

मुंबई:  90’s का सीरियल 'शक्तिमान' बच्चों का काफी पसंदीदा शो रहा है। उस दौर का हर बच्चा 'शक्तिमान' से मिलना चाहता था। इस शो की दिवानगी का आलम ये था कि बच्चे शक्तिमान की ड्रैस, मास्क और स्टायल तक के दिवाने थे। 23 जून को शक्तिमान 59 साल के हो गए हैं। उनका ये शो 1997 से 2005 तक ऑन एयर रहा और इस दौरान इस शो की पॉपुलरिटी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज 20 साल बाद आइए जानते हैं कितनी बदल गई इस शो की स्टारकास्ट और इनदिनों कहां है।

1. मुकेश खन्ना ने शो में जहां एक तरफ गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकारनाथ शास्त्री के नाम से गुदगुदाया तो वहीं दूसरी तरफ शक्तिमान बनकर बुराई को खत्म किया। बच्चों को सच्चाई के शिक्षा देने वाले मुकेश अब 59 साल के हो चुके हैं। 

Bollywood Tadka

2. सुरेंद्र पाल ने शो में विलेन तमराज किलविश को रोल प्ले किया था। उनकी पंच लाइन- अंधेरा कायम रखे थी। जो उस दौर में बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गई थी। हालांकि शो में शक्तिमान ने तमराज के हर बार नापाक इरादों पर पानी फेरा था। सुरेंद्र अब 63 साल के हो चुके हैं। 

Bollywood Tadka

3. गीता विश्वास उर्फ वैष्णवी महंत 42 साल की चुकी हैं। शो में उन्होंने रिपोर्टर और शक्तिमान की लवर का रोल प्ले किया था। 

Bollywood Tadka

4. 52 साल के हो चुके ललित परिमू ने शो में शक्तिमान को परेशान करने वाले डॉक्टर जैकॉल का रोल निभाया था। डॉक्टर जैकॉल नाम से मशहूर इस किरदार का ‘पावर’ शब्द बच्चों का तकियाकलाम बन गया था। वो शो में नए-नए अविष्कार कर शक्तिमान को परेशान करते रहते थे। 

Bollywood Tadka

5. 47 साल की हो चुकीं अश्विनी ने शो में शक्तिमान को परेशान करने वाली काली बिल्ली ‘शलाका’ की भूमिका निभाई थी। हालांकि उन्होंने टीवी करियर की शुरुआत तो 1995 में शांति शो से ही कर दी थी। लेकिन आज भी उन्हें याद शक्तिमान के उस नेगेटिव रोल के लिए ही किया जाता है।

Bollywood Tadka

6. शो में शक्तिमान को राह दिखाने वाले महागुरु का रोल प्ले करने वाले टॉम अल्टर 66 साल के हो चुके हैं। टॉम ने टीवी शोज के अलावा मलयालम, मराठी और कई सारी हॉलीवुड फिल्मों में काम भी काम किया है। 


 

:

ShaktimaanStarcastTamraj KilvishGeeta Vishwas

loading...