main page

शत्रुघ्न सिन्हा के संघर्ष को याद कर रो पड़े बेटे लव सिन्हा, कहा- पैसे बचाने के लिए भूखे रहते थे, मीलों पैदल चलकर जाते थे

Updated 07 August, 2023 12:48:39 PM

फिल्म स्टार्स की लाइफ देखने में जितनी आसान लगती है, उतनी होती नही है। इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए स्टार्स को खूब मेहनत करनी पड़ती है। खून-पसीना बहाना पड़ता है। कुछ ऐसे ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को भी स्ट्रगल करना पड़ा था। हाल ही एक्टर के बेटे लव

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म स्टार्स की लाइफ देखने में जितनी आसान लगती है, उतनी होती नही है। इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए स्टार्स को खूब मेहनत करनी पड़ती है। खून-पसीना बहाना पड़ता है। कुछ ऐसे ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को भी स्ट्रगल करना पड़ा था। हाल ही एक्टर के बेटे लव सिन्हा ने अपने पापा के स्ट्रगल के दिनों पर बात की और उस दौर को याद कर रो भी पड़े। लव सिन्हा ने बताया कि पापा शत्रुघ्न सिन्हा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्हें बहुत मुश्किल भरे दिन देखने पड़े।

Bollywood Tadka

 

जल्द ही गदर 2 में नजर आने जा रहे लव सिन्हा ने फिल्म की प्रमोशन के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा के स्ट्रगल के दिनों पर बात की और कहा, 'कई बार ऐसा भी होता था कि जब पापा को खाने और बस में सफर करने में से कोई एक चीज चुननी पड़ती थी। या तो वह मीटिंग के लिए बस से सफर करके जाएं या फिर खाना खा लें। कई बार पैसे बचाने के लिए पापा को मीलों पैदल चलकर जाना पड़ता था। और कई बार पैसे बचाने के लिए वह भूखे रह जाते थे।' यह बोलते हुए लव सिन्हा इमोशनल हो गए।

Bollywood Tadka


लव सिन्हा ने बताया कि उनके पापा ने फिल्मों में करियर बनाने के लिए घर छोड़ दिया था और पटना से मुंबई आ गए थे। हालांकि, उन्हें हमेशा डर रहता था कि अगर वह सफल नहीं हो पाए तो क्या करेंगे। परिवार को एक्टर से काफी उम्मीदें थीं और वह उन उम्मीदों को तोड़ना नहीं चाहते थे।

Bollywood Tadka

 

लव सिन्हा ने आगे कहा, 'जब पापा सफल हो गए, तो उन्होंने देखा कि हमारा छोटा सा घर भी लोगों से भरा रहता था और जब उनकी फिल्में चलना बंद हो गईं, तो साथ में कोई भी नहीं था। कोई भी घर पर नहीं आता था। मैंने पापा को गिरते और उठते हुए देखा है।'

वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा के करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 में फिल्म 'सदियां' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'पल्टन' में नजर आए। वहीं, अब जल्द ही सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को पर्दे पर रिलीज हो रही है।

Content Writer: suman prajapati

SonLuv SinhaemotionalShatrughan SinhastruggleBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...