main page

गरीबों- किसानों को नहीं पर ऐश्वर्या को नाचते हुए दिखाना...राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, कहा-आपकी मां-बहन....

Updated 22 February, 2024 01:05:58 PM

मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह मनोरंजन, राजनीतिक और सामाजिक हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उनका गुस्सा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फूटा।

मुंबई: मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह मनोरंजन, राजनीतिक और सामाजिक हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उनका गुस्सा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर फूटा। 

Bollywood Tadka

 

दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ऐश्वर्या राय को लेकर एक कमेंट कर दिया जिससे फैंस भड़क गए।

Bollywood Tadka

 

उन्होंने अमिताभ बच्चन का भी जिक्र किया। फैंस के बाद अब सोना मोहपात्रा ने भी राहुल गांधी को आड़े हाथों ले लिया। सोना मोहपात्रा ने राहुल गांधी को इस बात के लिए खूब खरी-खोटी सुना दी क्योंकि अपने भाषण में ऐश्वर्या राय का नाम घसीट लिया।

Bollywood Tadka

 

सिंगर ने अपने X अकाउंट पर लिखा- 'कुछ फायदा पाने के लिए नेता अपने भाषणों में महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं, इसका क्या कारण है? प्रिय राहुल गांधी, निश्चित रूप से किसी ने अतीत में आपकी मां (सोनिया गांधी), बहन (प्रियंका गांधी) को इसी तरह अपमानित किया गया है और आपको बेहतर पता होना चाहिए? साथ ही ऐश्वर्या राय बेहतरीन डांस भी करती हैं।'

 

Bollywood Tadka

राहुल गांधी ने कही थी ये बात 

 राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उन लोगों को नहीं देखा गया, जो असल में देश चलाते हैं। बल्कि वहां अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय दिखे। राहुल गांधी ने सभी मीडिया हाउस पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा था कि ये सभी वही करते हैं जो इनके मालिक करते हैं। ये गरीबों और किसानों को नहीं दिखाएंगे। पर ऐश्वर्या को नाचते हुए दिखाना है। अमिताभ बच्चन को दिखाना है।
 

Content Writer: Smita Sharma

Sona MohapatraRahul GandhiAishwarya Rai BachchanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...