main page

पिता अनिल कपूर संग मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची सोनम, रेड सूट में दिखीं खूबसूरत

Updated 24 October, 2023 02:39:05 PM

पूरे देश में इस वक्त नवरात्री के पर्व की धूम है। इस मौके पर मुंबई में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। इस दुर्गा पंडाल में कई स्टार्स मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। एक्ट्रेस सोनम कपूर भी पिता अनिल कपूर के साथ मां के दर्शन के लिए पहुंचीं।

मुंबई: पूरे देश में इस वक्त नवरात्री के पर्व की धूम है। इस मौके पर मुंबई में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। इस दुर्गा पंडाल में कई स्टार्स मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। एक्ट्रेस सोनम कपूर भी पिता अनिल कपूर के साथ मां के दर्शन के लिए पहुंचीं।

Bollywood Tadka

दुर्गा मां का आशीर्वाद लेने के लिए सोनम रेड सूट में दुल्हन की तरह सजकर पहुंची थीं।

Bollywood Tadka

एक्ट्रेस ने अपना लुक ग्लोसी मेकअप, बालों को खुला और माथे पर बिंदी लगाकर पूरा किया था।

Bollywood Tadka

 

अनिल कपूर भी इस दौरान व्हाइट कुर्ता और माथे पर तिलक लगाए हुए काफी हैंडसम लग रहे थे। फैंस सोनम की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम की अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग 2' है, जिसमें करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे स्टार्स  भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Content Writer: Smita Sharma

Sonam KapoorAnil KapoorMaa Durga PandalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...