main page

सलमान-शाहरुख ने गाया गाना तो पापा अनिल कपूर ने स्टेज पर लगाए 'झक्कास' ठुमके

Updated 09 May, 2018 06:31:13 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। इस दौरान सबकी डांस परफार्मेंस ने महफिल लूट ली। स्टेज पर शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह पापा अनिल कपूर, करण जौहर समेत कई स्टार्स ने डांस किया।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद अहूजा की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। इस दौरान सबकी डांस परफार्मेंस ने महफिल लूट ली। स्टेज पर शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह पापा अनिल कपूर, करण जौहर समेत कई स्टार्स ने डांस किया। 

 

अनिल कपूर ने अपनी सुपरहिट को-स्टार माधुरी दीक्षित के गाने 'एक दो तीन' पर डांस किया। ठुमके लगाते वक्त उन्होंने ऐसे एक्सप्रेशंस दिए कि माधुरी और जैकलीन भी फीकी नजर आईं और स्टेज पर आते ही बोला झक्कास।

 

वहीं शाहरुख खान और सलमान खान ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। पार्टी के दौरान दोनों खान अपनी फिल्म के गाने 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है...' गाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान और शाहरुख खान ने ये गाना सोनम कपूर की मां संगीता कपूर के लिए गाया। उन्होंने उन पलों को काफी एंजॉय किया। 

 

इनके अलावा सोनम-आनंद के रिसेप्शन पार्टी में रणवीर सिंह पर जाकर टिकी जिन्होंने बॉलीवुड के हिट नंबर्स पर ऐसी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी जिसने सभी का दिल जीत लिया।

 

बता दें कि सोनम कपूर की शादी 8 मई मंगलवार को आनंद आहूजा से मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई। वेडिंग सेरेमनी सोनम की आंटी कविता सिंह के बैंड स्टैंड स्थित बंगले में हुई। सोनम और आनंद की शादी का रिसेप्शन मुंबई के 'द लीला' होटल में हुआ। रिसेप्शन वेन्यू के बाहर सोनम और आनंद ने मीडिया के सामने फोटो शूट करवाए।
 

:

sonam kapooranand ahujareception partyviral videoanil kapoorsharukh khansalman khanranveer singh

loading...