main page

सोनम कपूर ने बेचा अपना मुंबई वाला लग्जरी घर, मुनाफे में कमाए इतने करोड़

Updated 04 January, 2023 10:36:52 AM

एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं, जो साल 2018 में आनंद आहुजा संग शादी कर लंदन में बस गई। हालांकि, शादी के बाद उनका मुंबई में आना-जाना लगा ही रहता है। 20 अगस्त, 2022 को एक्ट्रेस ने मुंबई में बेटे वायु को जन्म दिया। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है। सोनम का ये आलीशान फ्लैट मुंबई के बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक में मौजूद था, जिसे उन्होंने मोटे मुनाफे पर बेचा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं, जो साल 2018 में आनंद आहुजा संग शादी कर लंदन में बस गई। हालांकि, शादी के बाद उनका मुंबई में आना-जाना लगा ही रहता है। 20 अगस्त, 2022 को एक्ट्रेस ने मुंबई में बेटे वायु को जन्म दिया। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपना मुंबई वाला घर बेच दिया है। सोनम का ये आलीशान फ्लैट मुंबई के बीकेसी के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक में मौजूद था, जिसे उन्होंने मोटे मुनाफे पर बेचा है।


बताया जा रहा है कि सोनम कपूर ने अपने 7 साल पुराने फ्लैट को 2022 के अंत में बेचा है। दावा किया गया है कि सोनम ने इस लक्जरी फ्लैट को बीते 29 दिसंबर को 32.5 करोड़ में बेचा है।


खबरों की मानें तो सोनम कपूर ने इस फ्लैट को साल 2015 में 31.48 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। ऐसे में 7 साल बाद इसे बेचने पर एक्ट्रेस ने करीब 1 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमाया है। इतना ही नहीं जिस खरीददार ने सोनम के इस फ्लैट को खरीदा है, उसने स्टांप ड्यूटी के तौर पर करीब 1.95 करोड़ रुपये भी खर्च किए हैं।


स्क्वायर फीट इंडिया के संस्थापक वरुण सिंह के अनुसार, सोनम कपूर का ये फ्लैट मुंबई के बीकेसी यानी बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के सीबीडी में स्थित था, जोकि शहर की सबसे लोकप्रिय जगह में आता है। इस फ्लैट के साथ खरीददार को 4 कारों की पार्किंग की भी पूरी सुविधा मिलेगी। इलाके में मौजूद सोनम का ये घर सिग्नेचर आईलैंड नाम की बिल्डिंग में तीसरी मंजिल में मौजूद था। बताया जा रहा है कि सोनम का ये घर एसएमएफ इंफ्रास्ट्रक्टर नाम की एक मशहूर कंपनी ने खरीदा है। 

 


बता दें, आनंद आहुजा संग शादी के बाद सोमन कपूर बहुत कम फिल्मों में नजर आई हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म AK vs AK में देखा गया था।


 

Content Writer: suman prajapati

Sonam Kapoorsellsluxury Mumbai houseBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...