main page

पति आनंद आहूजा के बर्थडे पर सोनम कपूर ने बरसाया प्यार, बेटे वायु के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Updated 30 July, 2023 05:16:51 PM

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। अब उनकी शादी को पांच साल हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त में अपने पहले बच्चे बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम अक्सर अपने खूबसूरत परिवार की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं, आनंद के 40वें बर्थडे पर उन्होंने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की और अपने पति के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब खूब देखा जा रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग शादी रचाई थी। अब उनकी शादी को पांच साल हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त में अपने पहले बच्चे बेटे वायु को जन्म दिया था। सोनम अक्सर अपने खूबसूरत परिवार की झलक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं, आनंद के 40वें बर्थडे पर उन्होंने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की और अपने पति के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा। एक्ट्रेस का ये पोस्ट अब खूब देखा जा रहा है।

Bollywood Tadka


पति आनंद आहूजा के बर्थडे पर सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर उनके और बेटे वायु के साथ कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपने परिवार के साथ खूबसूरत पल बिताते दिखे। इसके साथ ही सोनम ने अपनी शादी की रस्मों से भी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं।

 

पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, “प्रिय आनंद, सूरज के चारों ओर एक साल फिर से, इस बार हमारे खूबसूरत लड़के के साथ। हम आपको दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। आप दयालु, संवेदनशील, अद्भुत इंसान हैं। हर किसी को एहसास होता है कि आप कितने खास हैं लेकिन कोई नहीं जानता कि आप शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनने के लिए कितनी मेहनत करते हैं। ऊंची उड़ान भरें और सितारों तक पहुंचें आनंद आहूजा। जीवन बस बेहतर और बेहतर होता जा रहा है क्योंकि आप हर चीज़ और उससे भी अधिक के हकदार हैं। सोनम के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

 

प्रेग्नेंसी के बाद सोनम की एक्टिंग में वापसी
बता दें, सोनम कपूर जल्द ही एक्टिंग में वापसी करेंगी। मां बनने के बाद वह अब तक अपने बेटे की परवरिश पर ध्यान दे रही थी। एक्ट्रेस फिल्म वीरे दी वेडिंग के सीक्वल के लिए बहन रिया कपूर के साथ नजर आएंगी।

Content Writer: suman prajapati

Sonam Kapoorloving posthusbandAnand AhujabirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...