एक्टर सोनम कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो काम से ज्यादा अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में सोनम कपूर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने गॉर्जियस लुक से महफिल लूट ली है। इस लुक की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
29 Jun, 2023 01:16 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सोनम कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो काम से ज्यादा अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में सोनम कपूर ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने गॉर्जियस लुक से महफिल लूट ली है। इस लुक की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर ने लाइट ग्रीन कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी पहनकर खूब महफिल लूटी और विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साड़ी के साथ कैरी किया व्हाइट फ्लोरल प्रिंट ओवरकोट उनके लुक को ब्रिटिश टच दे रहा है।
रेड लिपस्टिक, मिनिमल मेकअप और खुले बालों से लुक को कंप्लीट करते हुए एक्ट्रेस फैंस का खूब दिल जीत रही हैं और बेड पर बैठ जबरदस्त फोटोशूट करवा रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, “यूके इंडिया वीक मनाने के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट में रिसेप्शन के लिए rohitbalofficial में रिप्रेजेंट कर रही हूं। कितना खूबसूरत दिन है और कितनी खुशी की बात है कि मुझे लंदन की गर्मियों में साड़ी पहनने का मौका मिला।''
काम की बात करें तो सोनम कपूर फिल्म ब्लाइंड से इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं। इसमें वह एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाएंगी। शोम मखीजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूरब कोहली, विनय पाठक, लिलेट दुबे और शुभम सराफ भी हैं।