main page

सोनम कपूर की मौसी के घर हुई चोरी, 40 लाख के सामान के साथ शामिल थे Wedding Gifts

Updated 27 September, 2018 05:31:27 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की मौसी के बंगले में हाल ही में चोरी की खबर सामने आई है। बांद्रा में स्थित ये बंगला सोनम की मौसी कविता सिंह का है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बांद्रा के इसी बंगले में सोनम और आनंद ने सात फेरे लिए थे...

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की मौसी के बंगले में हाल ही में चोरी की खबर सामने आई है। बांद्रा में स्थित ये बंगला सोनम की मौसी कविता सिंह का है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बांद्रा के इसी बंगले में सोनम और आनंद ने सात फेरे लिए थे।

Bollywood Tadka

इतना ही नही बताया जा रहा है कि इस चोरी में सोनम की शादी के महंगे गिफ्ट भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक सोनम की मौसी के घर से 40 लाख का सामान चोरी हुआ है। 

Bollywood Tadka

खबरों के मुताबिक इस बंगले में उस वक्त चोरी वारदात को अंजाम दिया गया जब पूरा परिवार सो रहा था। हालांकि बंगले में लगे सीसीटीवी से पुलिस चोर काचेहरा देखने में कामयाब रही है। बताया जा रहा है कि सोनम की मौसी के घर में लाखों का समान चोरी हुई है, जिसमें स्नार्टफोन्स और कैश शामिल है। इस पूरे मामले के बाद बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है लेकिन आरोपी अभी तक फरार है। 

: Neha

sonam kapoorrobbedmasibandrabungalow

loading...