main page

BB 17 एलिमिनेशन: शो से कटा इस हसीना का पत्ता! जनता नहीं घरवालों ने ल‍िया फैसला

Updated 27 October, 2023 04:09:20 PM

विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 17' में वो घड़ी आ ही गई जब घर से कोई सदस्य बेघर होगा। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बार 2 सदस्य बेघर होंगे।  पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को बताया था कि इस बार कोई एविक्शन नहीं होगा लेकिन अब दूसरे हफ्ते किसी एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो जाएगा।दिलचस्प बात ये है कि ये एलिमिनेशन जनता के वोटों के आधार पर नहीं हुआ विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 17' में वो घड़ी आ ही गई जब घर से कोई सदस्य बेघर होगा। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बार 2 सदस्य बेघ

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 17' में वो घड़ी आ ही गई जब घर से कोई सदस्य बेघर होगा। कहा तो ये भी जा रहा है कि इस बार 2 सदस्य बेघर होंगे।  पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने घरवालों को बताया था कि इस बार कोई एविक्शन नहीं होगा लेकिन अब दूसरे हफ्ते किसी एक कंटेस्टेंट का सफर शो से खत्म हो जाएगा।दिलचस्प बात ये है कि ये एलिमिनेशन जनता के वोटों के आधार पर नहीं हुआ है बल्कि बाकी के सदस्यों ने वोट किया।

Bollywood Tadka

 

एक फैन पेज के मुताबिक  Bigg Boss 17 से  एविक्ट होने वाली पहली कंटेस्टेंट सोनिया बंसल है। घरवालों को फैसला लेना था कि सोनिया बंसल और सना रईस खान में से कौन होगा जिसका घर से सफर खत्म होना चाहिए। ऐसे में ज्यादातर घरवालों ने सना को सेव कर लिया और सोनिया एलिमिनेट हो गईं।

 

Bollywood Tadka

ये कंटेस्टेंट थे नोमिनेट 


नॉमिनेशन की प्रक्रिया में फिरोजा खान उर्फ खानजादी, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, सना रईस खान, सनी आर्या उर्फ तहलका और सोनिया बंसल का नाम आया था।


इस सीजन के दूसरे वीकेंड का वार की बात करें तो होस्ट सलमान खान दो सदस्यों की क्लास लगाने वाले हैं। एक अभिषेक कुमार और दूसरा विक्की जैन की। दरअसल, अभिषेक कुमार ने को-कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा को ट्रिगर करने के लिए उनके घरवालों (चोपड़ा फैमिली) की बात छेड़ दी थी। यहां तक कि ये भी कहा था कि वो डुप्लीकेट परिणीति चोपड़ा हैं। इसको लेकर सलमान ने अभिषेक को आड़े हाथों लिया। अभिषेक के अलावा सलमान ने विक्की को भी फटकारा, क्योंकि उन्होंने घर के अंदर अंकिता के खिलाफ भी काफी कुछ बोला है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Content Writer: Smita Sharma

Soniya BansalEliminatedBigg Boss17Bollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...