सोनू सूद आज अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको सोनू सूद की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक्टर खौफनाक खलनायक के किरदार में नजर आए हैं।
30 Jul, 2023 12:01 PMनई दिल्ली। बॉलीवुड और साउथ के मशहूर एक्टर सोनू सूद की एक्टिंग के साथ उनकी दरियादिली के भी लोग कायल हैं। रील ही नहीं एक्टर रियल लाइफ हीरो हैं, जिन्होंने मुसीबत के समय लोगों के लिए मदद के हाथ बढ़ाकर हर किसी का दिल जीत लिया। महामारी के समय एक्टर ने दिल खोलकर लोगों की मदद की और गरीबों के मसीहा बन गए। आज भी एक्टर जरूरतमंद की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। आज यानी 30 जुलाई को सोनू सूद अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
सोनू सूद सेलिब्रेट कर रहे हैं 50वां बर्थडे
सोनू सूद ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'कल्लाझागर' से की थी। वहीं साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में खूंखार विलेन बनकर लोगों के होश उड़ाकर उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ हीरो ही नहीं दमदार विलेन भी बन सकते हैं। आज हम आपको सोनू सूद की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक्टर खौफनाक खलनायक के किरदार में नजर आए हैं।
अरुंधति
तेलुगू फिल्म 'अरुंधति' में सोनू सूद अघोरी बाबा के किरदार में नजर आए थे। एक्टर ने इस किरदार को इतनी शानदार तरीके से निभाया कि दर्शक उनके मुरीद हो गए। इस फिल्म में अनुष्का शेट्टी के साथ एक्टर ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। आज भी इस फिल्म को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
अगाडु
महेश बाबू स्टारर 'अगाडु' में सोनू सूद खूंखार खलनायक बने थे। इस फिल्म में एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था।
ज्युलाई
साउथ के स्टाइलिश सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'ज्युलाई' में भी सोनू सूद विलेन थे। इस फिल्म में एक्टर की दमदार स्क्रीन प्रजेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
सिम्बा
रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिम्बा' में भी सोनू सूद क्रूर विलेन के रोल में नजर आए थे। फिल्म में एक्टर की परफॉर्मेंस देख हर कोई दंग रह गया था।
दबंग
सलमान खान की 'दबंग' में भी सोनू सूद विलेन बने थे। छेदी सिंह के किरदार में दर्शकों ने उन्हें बेहद पसंद किया था।