बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं। वह लगातार हर किसी की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में सोनू कलर्स टीवी शो बालिका वधू में कड़क दादी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी की मदद के लिए आगे आए हैं।
11 Sep, 2020 11:14 AMमुंबई. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा बने हुए हैं। वह लगातार हर किसी की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में सोनू कलर्स टीवी शो बालिका वधू में कड़क दादी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी की मदद के लिए आगे आए हैं। दरअसल सुरेखा को ब्रेन स्ट्रोक हो गया है जिसके चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया। उनकी हालात काफी नाजुक चल रही है। लॉकडाउन के कारण काम न मिलने की वजह से सुरेखा आर्थिक तंगी से जूझ रही थी जिसके कारण एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई।
सोनू को जब सुरेखा के बारे में पता चला वह तुरंत उनकी मदद के लिए हाजिर हो गए। यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर सोनू से सुरेखा की मदद के लिए गुहार लगाई थी। सोनू ने सुरेखा के सेक्रेटरी से बात कर सारी जानकारी ले ली।
सोनू ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके बताया कि सुरेखा जी पहले से बेहतर हैं और सही हाथों में है इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है।
बता दें कि सोनू सूद से पहले बधाई हो मैं सुरेखा का बेटे का किरदार निभाने वाले गजराज राव भी उनकी मदद के लिए आगे आए थे और बधाई हो के डायरेक्टर अमित शर्मा ने भी सुरेखा की मदद की है। वही आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी है।