main page

'लड़की वालों ये लड़का है..भुट्टा बेचने वाले शख्स के लिए दुल्हनिया ढूंढ रहे सोनू सूद, वीडियो वायरल

Updated 22 June, 2023 05:32:09 PM

कोरोना काल और लॉकडाउन में मसीहा बनकर उबरे एक्टर सोनू सूद को कौन नहीं जानता। सोनू सूद एक बेस्ट हीरो होने के साथ ही डाउन टू अर्थ इंसान भी हैं। उनका यही अंदाज हमेशा फैंस का दिल जीतता है। अब हाल ही में सोनू सूद हिमाचल प्रदेश में एक भुट्टा बेचने वाले एक शख्स के लिए रिश्ता ढूंढते नजर आए। इसका उन्होंने एक मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना काल और लॉकडाउन में मसीहा बनकर उबरे एक्टर सोनू सूद को कौन नहीं जानता। सोनू सूद एक बेस्ट हीरो होने के साथ ही डाउन टू अर्थ इंसान भी हैं। उनका यही अंदाज हमेशा फैंस का दिल जीतता है। अब हाल ही में सोनू सूद हिमाचल प्रदेश में एक भुट्टा बेचने वाले एक शख्स के लिए रिश्ता ढूंढते नजर आए। इसका उन्होंने एक मजेदार वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka

सोनू सूद ने अपने ट्विटर पर भुट्टा बेचने वाले शेष प्रकाश निषाद संग बातचीत का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह शख्स बताता है कि कैसे वह हर दिन भुट्टे की एक बोरी बेचता है और एक भुट्टा वो 50 रुपए में बेचता है। फिर एक्टर बताते हैं कि ये शख्स कितना मेहनती है।

 

कमाई जानने के बाद सोनू सूद को जैसा ही पता चलता है कि उसकी शादी नहीं हुई है। तो वो तुरंत कहने लगते हैं कि ‘लड़की वालों ये लड़का है, हिमाचल में रहता है, रोज़ एक बोरी भुट्टा बेच देता है। ध्यान देना।’

वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, “हमारी भुट्टे की नई दुकान #supportsmallbusiness.”

सोनू सूद द्वारा शेयर किया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और यूजर्स इस पर खूब  प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
 

Content Writer: suman prajapati

Sonu Soodlookinggirlcorn sellerManaliBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...