main page

केंद्रीय मंत्री ने इस सिंगर के साथ गाया गाना, एक्टर ने बजाई सीटी

Updated 03 August, 2019 07:39:02 PM

अभिनेता से नेता बनने वालों की कतार बॉलीवुड में बहुत लम्बी है

तड़का टीम। अभिनेता से नेता बनने वालों की कतार बॉलीवुड में बहुत लम्बी है। हमने ऐसे कई अभिनेताओं को देखा है जो एक्टिंग के साथ में पॉलिटिक्स भी करते रहते हैं। और यह लाइन केवल अभिनेताओं तक ही सीमित नहीं हैं, इस लाइन में गायक भी शामिल हैं। गायक बाबुल सुप्रियो, अभिनेता रविकिशन और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी, भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं। अपने फिल्मी करियर में जितना नाम कमाया ,उतना ही नाम अब राजनीति में भी कमा रहे हैं। राजनीती में व्यस्त रहने के बाद जब भी इन स्टार्स को मौका मिलता है,तब ये मस्ती करने से नहीं चूकते। ऐसा ही एक नजारा आज देखने को मिला। 

Bollywood Tadka
दरअसल, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वह गायक बाबुल सुप्रियो और भोजपुरी स्टार अभिनेता और गायक मनोज तिवारी के साथ किशोर कुमार के गाने पर तुकबंदी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के बीच में अभिनेता रविकिशन भी सीटी बजाते दिख रहे हैं। 

Bollywood Tadka

आप भी सुनिए ये वीडियो-  

ऐसा बहुत कम ही होता है कि स्टार्स राजनीति की व्यस्तता से समय निकाल पाते हों। इसलिए वीडियो हमें कम ही देखने को मिलते हैं। 
 

: Smita Sharma

babul supriyoravikishanmanoj tiwarisingerministerentertainment newsBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Celebrity Newsbollywood box office news

loading...