main page

SSR Case : रिया चक्रवर्ती ने खटखटाया बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा,CBI के लुकआउट सर्कुलर को दी चुनौती

Updated 16 December, 2023 04:37:35 PM

बाॅलीवुड के दमदार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके सुसाइड के बाद से ही तत्कालीन गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जांच के घेरे में आ गई थीं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उस साल जुलाई में रिया चक्रवर्ती और उसके रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए बिहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

मुंबई: बाॅलीवुड के दमदार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनके सुसाइड के बाद से ही तत्कालीन गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती जांच के घेरे में आ गई थीं। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उस साल जुलाई में रिया चक्रवर्ती और उसके रिश्तेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए बिहार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

Bollywood Tadka

 

बाद में ये केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। सीबीआई ने अगस्त 2020 में चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था। वहीं अब सीबीआईकी ओर से अपने खिलाफ जारी ‘लुकआउट सर्कुलर’ को चुनौती देने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का रुख किया।

अपनी याचिका में चक्रवर्ती ने सर्कुलर को रद्द करने का अनुरोध किया है। रिया चक्रवर्ती ने एक अलग अर्जी में सर्कुलर को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आग्रह किया क्योंकि उन्हें काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी है। उन्हें एक इवेंट में शामिल होने के लिए जाना है।

Bollywood Tadka

 

उनके वकील अभिनव चंद्रचूड़ ने शुक्रवार 15 दिसंबर को न्यायमूर्ति एएस गडकरी की अध्यक्षता वाली एक खंडपीठ को बताया कि सीबीआई द्वारा प्राथमिकी दर्ज किए जाने और ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी होने के लगभग तीन साल हो गए हैं लेकिन आज तक इसमें बात आगे नहीं बढ़ी है।वकील ने साथ ही यह भी कहा कि सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को कभी कोई समन जारी नहीं किया, यहां तक कि अपना आरोपपत्र भी दाखिल नहीं किया है। 

Bollywood Tadka

वहीं सीबीआई की ओर से पेश वकील श्रीराम शिरसाट ने मामले में कहा, एजेंसी ने याचिका के जवाब में अपना हलफनामा दायर किया है। बता दें कि पीठ ने इस दौरान यह जानना चाहा कि क्या रिया चक्रवर्ती ने पहले विदेश यात्रा की थी। चंद्रचूड़ ने कहा-'ड्रग्स मामले में जमानत हासिल करने के बाद चक्रवर्ती को विशेष एनडीपीएस अदालत से विदेश यात्रा की अनुमति मिल गई थी। मगर सीबीआई के लुकआउट सर्कुलर की वजह से एक्ट्रेस विदेश यात्रा नहीं कर पाईं।'

Bollywood Tadka

रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत रिलेशनशिप में थे। इसी कारण जब एक्टर की मौत हुई तो एक्ट्रेस पर निशाना साधा गया। उन्हें काफी कुछ कहा गया। उन्हें कुछ ने एक्टर की मौत का जिम्मेदार तक ठहराया था। आरोप ये भी लगाए गए कि उन्होंने एक्टर के करोड़ों रुपए का हेरफेर भी किया था लेकिन सब निराधार साबित हुए थे।


 

Content Writer: Smita Sharma

SSR Death CaseRhea ChakrabortyHCCBIlookout circularBollywood NewsBollywood News and GossipEntertainmentTelevision NewsTelevision News and Gossip

loading...