main page

युक्ति कपूर और मुदित नैय्यर स्टारर मर्डर मिस्ट्री 'कह दूं तुम्हें' के साथ स्टारप्लस ला रहा नया शो

Updated 22 August, 2023 05:27:24 PM

स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए पहले कभी नहीं देखी गई दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री और लव स्टोरी, 'कह दूं तुम्हें' लेकर आया है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। स्टारप्लस अपने दर्शकों के लिए पहले कभी नहीं देखी गई दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री और लव स्टोरी, 'कह दूं तुम्हें' लेकर आया है। ये शो पंचगनी में सेट है। इस शो में युक्ति कपूर और मुदित नैय्यर, कीर्ति और विक्रांत की मुख्य भूमिकाओं में हैं। शो 'कह दूं तुम्हें' अपने दिलचस्प और मनोरंजक प्लॉट से दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा।

हाल ही में, निर्माताओं ने शो का प्रोमो जारी किया, जहां दर्शकों ने कीर्ति और विक्रांत की पहली मुलाकात देखी। कीर्ति एक सिंगल मदर हैं, जो अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात विक्रांत से होती है, जो उन्हें उनके डेस्टिनेशन पर छोड़ देता है। यह यात्रा रहस्यों से भरी है। ऐसे में सीरियल में ये रहस्य कैसे सामने आते है इसके लिए शो का इंतजीर कीजिए। इस शो की थीम गंभीर और गहरी है, लेकिन साथ ही दर्शकों को रोमांस और प्यार के सफर पर भी ले जाएगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि मर्डर मिस्ट्री कैसे सुलझती है और क्या कीर्ति इसका खुलासा कर पाएगी या नहीं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

'कह दूं तुम्हें' 4 सितंबर से सोमवार से रविवार रात 11 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला है। इसका निर्माण वज्र प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

Content Editor: Jyotsna Rawat

StarPlusYukti KapoorMudit NayyarsKeh Doon Tumhe

loading...