main page

Bollywood Top News: 'दंगल' की छोटी 'बबीता फोगाट' का 19 की उम्र में निधन...रकुल-जैकी ने बप्पा के चरणों में चढ़ाया शादी का पहला कार्ड

Updated 17 February, 2024 05:17:33 PM

'दंगल' की छोटी 'बबीता' उर्फ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। वहीं दूसरी तरफ बेटी ईशा देओल का घर टूटने से एक्टर धर्मेंद्र का भी बुरा हाल है। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी का पहला कार्ड देने सिद्धिविनायक पहुंचे।

मुंबई: 'दंगल' की छोटी 'बबीता' उर्फ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। वहीं दूसरी तरफ बेटी ईशा देओल का घर टूटने से एक्टर धर्मेंद्र का भी बुरा हाल है। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी का पहला कार्ड देने सिद्धिविनायक पहुंचे। पढ़ें बाॅलीवुड से जुड़ी टाॅप 10 खबरें..

 

दुखद: नहीं रही 'दंगल' की छोटी 'बबीता फोगाट'

बी-टाउन से हाल ही में दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बेटी बबीता का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। जवान बेटी के यूं चले जाने से मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है।आज सुहानी का अंतिम संस्कार फरीदाबाद के सेक्टर-15 स्थित अजरौंदा श्मशान घाट पर किया जाएगा।

 


'सुहानी के बिना 'दंगल' अधूरी रहती' सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान का आया रिएक्शन

 

'दंगल' की छोटी 'बबीता' उर्फ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर अब हमारे बीच नहीं रहीं। एक्ट्रेस की उम्र महज 19 साल थी। सुहानी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. सुहानी का एम्स में इलाज चल रहा था, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए अभी उन्होंने अपना करियर बनाने की ओर पहला कदम रखा ही था कि इस खबर ने फैंस को चौंका दिया है। सुहानी के यूं चले जाने से बाॅलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं अब  सुहानी के निधन पर आमिर खान का रिएक्शन आया है। आमिर ने फिल्म दंगल में उनके पिता का रोल निभाया था। 

हर पल रहते हैं बेचैन, उड़ी रातों की नींद..बेटी ईशा और दामाद के तलाक से धर्मेंद्र को लगा सदमा

 बी-टाउन के गलियारों में इस समय देओल फैमिली के चर्चे हैं। जब से ईशा देओल और भरत तख्तानी के तलाक की खबरें आई हैं तब से ही हर कोई हैरान है। वहीं बेटी का घर टूटने से एक्टर धर्मेंद्र का भी बुरा हाल है। आखिर कौन मां-बाप ये चाहता कि उसकी औलाद का हंसता खेलता घर बिखर जाए। बेटा का बहू से या बेटी का दामाद से रिश्ता टूट जाए। धर्मेंद्र भी यही चाहते थे कि उनकी बड़ी बेटी ईशा पति से तलाक ना ले। जी हां, आपने ठीक सुना। बेटी के तलाक से धर्मेंद्र को सदमा लगा है। 

 

बप्पा के चरणों में शादी का पहला कार्ड...होने वाले पति संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची रकुलप्रीत सिंह

बी-टाउन के गलियारों में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के चर्चे हैं। कपल की शादी में अब बस कुछ दिन ही बाकी हैं। ऐसे में दोनों शादी की तैयारियों में बिजी हैं। इसी बीच यह कपल सिद्धिविनायर मंदिर पहुंचा। दरअसल, हिन्दू धर्म में शादी की शुरुआत गणेश जी को कार्ड देने से होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गणेश जी को प्रथम पूज्य माना जाता है। प्रथम पूज्य होने के कारण हर शुभ अवसर पर पहली पूजा या आमंत्रण पर उन्हीं का अधिकार है। यह बहुत शुभ होता है। ऐसे में बी-टाउन कपल रकुल प्रीत सिंह भी होने वाले पति संग बप्पा को अपनी शादी का कार्ड देने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची।

प्राण प्रतिष्ठा के 25 दिन बाद रामलला के दर्शन करने पहुंचीं हेमा मालिनी

22 जनवरी 2024 में हुई अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कई अभिनेताओं और राजनेताओं ने शिरकत की थी। इस दौरान बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस  और बीजेपी नेता हेमा मालिनी भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुई थीं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थी। वहीं अब एक बार फिर हेमा मालिनी राम लला की शरण में पहुंच गई हैं। हेमा मालिनी ने ने शुक्रवार को अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हेमा मालिनी गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं। 




 मुस्कुराती हुईं तस्वीर शेयर कर आयशा टाकिया ने प्लास्टिक सर्जरी पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब

 'वांटेड गर्ल' आयशा टाकिया  एक वक्त पर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थीं। उनकी मासूमियत और खूबसूरती के कई दीवाने थे। करियर में अच्छा कर रही आयशा टाकिया शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गईं थी। इतना ही नहीं उन्हें पब्लिक प्लेस पर भी बेहद कम स्पाॅट किया जाता है। सुर्खियों से काफी दूर रहने के बाद आयशा टाकिया शुक्रवार को दिखाई दीं।  आयशा की झलक एयरपोर्ट पर मिली जब वो अपने बेटे मिकाइल के साथ थीं। इस दौरान आयशा को पहचानना काफी मुश्किल था। ऐसे में लोगों ने आयशा को बेरहमी से ट्रोल किया। जहां कई लोगों ने बताया कि 'उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी के बाद अपना चेहरा बर्बाद कर लिया।' हालांकि एक्ट्रेस पर ऑनलाइन ट्रोलिंग का जरा भी असर नहीं पड़ा और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया। 


ड्रिंक, पूल और डांस...सुरभि चंदना की गर्ल गैंग संग बैचलर पार्टी

'इश्कबाज' फेम सुरभि चंदना बस अब अपने दुल्हन बनने के दिन गिन रही हैं। सुरभि 1-2 मार्च को करण शर्मा से शादी करेंगी। लगभग 13 साल की डेटिंग के बाद कपल ने शादी करने का फैसला लिया। वहीं अब शादी से पहले  होने वाली दुल्हन सुरभि चंदना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ एक बैचलरेट पार्टी की जिसकी तस्वीरें इंटनरेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

किराने की दुकान से पत्नी के लिए आइस टाॅफी खरीदते 'KGF' स्टार यश

 

 ऐसा बेहद ही कम होता है जब किसी सुपरस्टार को जनरल स्टोर पर स्पाॅट किया जाए। इंडस्ट्री में बेहद ही गिने चुने स्टार हैं जो किसी दुकान पर जाकर कुछ खरीदते हैं। इस लिसट में 'केजीएफ' स्टार यश जिन्हें लोग प्यार से रॉकिंग स्टार बुलाते हैं का नाम शामिल है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह कर्नाटक गांव के एक किराने की दुकान पर नजर आ रहे हैं।कहा जा रहा है कि एक्टर हाल ही में अपने परिवार के साथ शिराली के भटकल में चित्रपुरा मठ मंदिर गए। दर्शन के लिए मंदिर जाते समय अपनी पत्नी और एक्ट्रेस राधिका पंडित के लिए आइस कैंडी खरीद रहे थे।

 

साल भर में ही निशांत मलकानी और नायरा बनर्जी का हुआ ब्रेकअप !

 

फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर टीवी की दुनिया दोनों ही जगहों से लगातार ब्रेकअप और तलाक की खबरें सुनने को मिल रही हैं। हाल ही में ईशा देओल-भरत तख्तानी और पवित्री पुनिया-एजाज खान ने अपना सालों बाद का रिश्ता तोड़ा। वहीं अब इस लिस्ट एक और कपल का नाम जुड़ गया। ये स्टार कपल कोई और नहीं बल्कि 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' फेम निशांत मलकानी और नायरा बनर्जी है। इन दोनों के अफेयर की चर्चा अक्सर रही है लेकिन अब ये साथ नहीं हैं। एक वेब पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक नायरा बनर्जी और निशांत को अक्सर साथ में देखा गया है। 

 

मंगेतर की बाहों में दिव्या अग्रवाल

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।  दिव्या अग्रवाल 20 फरवरी को दुल्हनिया बनेंगी।  20 फरवरी कोदिव्या अग्रवाल  मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ सात फेरे लेंगी। शादी से चंद दिन पहले एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया है।

Content Writer: Smita Sharma

DangalBabita PhogatSuhani BhatnagarPasses AwayRakul Preet SinghJackky BhagnaniSiddhivinayak TempleDharmendraEsha DeolDivorce BharatTakhtaniDivya AgarwalBollywood NewsEntertainmentTelevision News

loading...