main page

बेहद अलग है अनुष्का-वरुण की फिल्म 'सुई-धागा' का LOGO, देखें वीडियो

Updated 08 August, 2018 04:24:03 PM

बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म  ''सुई धागा'' का लोगो हाल में रिलीज किया गया। फिल्म का लोगो कंप्यूटर के जरिए नहीं बल्कि इम्ब्रॉयडरी के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा गया।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म  'सुई धागा' का लोगो हाल में रिलीज किया गया। फिल्म का लोगो कंप्यूटर के जरिए नहीं बल्कि इम्ब्रॉयडरी के जरिए देश के कई हिस्सों में भेजा गया।

 

Bollywood Tadka

 

अलग-अलग राज्य में कश्मीर, उड़ीसा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और असम के परंपरागत और विशेषज्ञ एम्ब्रॉयडरी हस्त कलाकारों के जरिए लोगो बनवाये गये।  सभी राज्य के हथकरघा कलाकारों द्वारा बनाए गये लोगो को अब 'सुई धागा' फिल्म के प्रमोशन में यूज करेंगे। 

 

Bollywood Tadka

 

यशराज फिल्म द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किये गये 3 मिनट 53 सेकेंड का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। लोगो रिलीज करने के इस नये तरीके को दर्शकों और फैन्स का भी प्यार मिल रहा है। लोगो में हिन्दी में ''सुई धागा Made In India'' लिखा हुआ है। 

 

Bollywood Tadka

 

फिल्म की बात करें तो फिल्म इसी साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शरत कटरिया कर रहे हैं। फिल्म में अनुष्का वरुण की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 'सुई धागा' को भोपाल समेत कई शहरों में शूट किया गया है।

 

 

 

28 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार, 'सुई धागा' आत्मनिर्भरता के माध्यम से सम्मान और प्रेम भरे जीवन की कहानी है और मेक इन इंडिया की विचारधारा से प्रेरित है।

: Neha

sui dhaaga made in indialogorevealvarun dhawananushka sharma

loading...