जहां कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में दुखों के बादल छाए हैं। वहीं हाल ही में बी-टाउन से एक खुशखबरी सामने आई है। एक्टर सुमीत व्यास और उनकी एक्ट्रेस पत्नी एकता कौल के घरल जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में कपल ने इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया है।
05 Apr, 2020 04:24 PMमुंबई: जहां कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में दुखों के बादल छाए हैं। वहीं हाल ही में बी-टाउन से एक खुशखबरी सामने आई है। एक्टर सुमीत व्यास और उनकी एक्ट्रेस पत्नी एकता कौल के घरल जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में कपल ने इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया है।
सुमीत ने इस बात की पुष्टि की है कि अगले महीने उनकी पत्नी बच्चे को जन्म देंगी। यह दोनों का पहला बच्चा है जिसके चलते दोनों काफी खुश हैं। उन्होंने बच्चे के नाम से लेकर सारी तैयारियां भी कर ली हैं। कोरोना वायरस के चलते दोनों काफी सावधानियां बरत रहे हैं और लोगों से मिलना भी बंद कर दिया है। एकता ने अपने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एकता और उनके पति दिख रहे हैं।
जहां एकता कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं। वहीं सुमीत एक्ट्रेस के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। वह एकता के बेबी बंप पर हाथ रखे दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एकता ने लिखा-'हम न तो किसी को अपने घर आने दे रहे हैं और न ही कहीं बाहर निकल रहे हैं। घर का काम भी हम खुद से ही कर रहे हैं। कोरोना वायरस से ऐसी स्थितियां उत्पन्न नहीं होती तो हमारे लिए चीजें काफी आसान हो जाती।
इस समय सुमीत मेरा बहुत ही अच्छे से ख्याल रख रहे हैं। यह मेरे लिए बहुत ही अच्छा है कि वह प्रेगनेंसी के आखिरी महीन में मेरे साथ हैं। नहीं तो वह अपने काम में व्यस्त रहते।' एकता ने आगे कहा-हम जब भी चेकअप के लिए अस्पताल जाते हैं पुलिस बहुत ही अच्छा व्यवहार करती है। वह हमसे बिना किसी सवाल जवाब किए जाने देती है। हम उम्मीद करते हैं कि परिस्थितियां जल्द ही सामान्य हो जाएंगी।' बता दें कि सुमीत और एकता ने सितंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।
काम की बात करें तो सुमीत कसम से, वो हुए ना हमारे जैसी टीवी शोज से अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी सीरियल के अलावा वह मेड इन चाइना, वीरे दी वेडिंग और आरक्षण जैसी फिल्मों में भी काम कर तुके हैं। वहीं एकता रब से सोना इश्क, बड़े अच्छे लगते हैं और मेरे आंगन में जैसे टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।