नवरात्रि पूरे जोरों पर है। पूजा करने से लेकर सेलिब्रेशन और खाने तक देवी दुर्गा के इन 9 दिनों को उत्सा के साथ मनाया जाता है। आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स भी नवरात्रि के रंग में रंगे दिखे। टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती हर साल धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाती हैं।
23 Oct, 2023 12:11 PMमुंबई: नवरात्रि पूरे जोरों पर है। पूजा करने से लेकर सेलिब्रेशन और खाने तक देवी दुर्गा के इन 9 दिनों को उत्सा के साथ मनाया जाता है। आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स भी नवरात्रि के रंग में रंगे दिखे। टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती हर साल धूमधाम से दुर्गा पूजा मनाती हैं।
सुमोना चक्रवर्ती की दुर्गा पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। एक्ट्रेस दुर्गा पूजा में शामिल हुईं जहां उन्होंने धुनुची नाच किया। लुक की बात करें को सुमोना ने रेड साड़ी पेयर की थी। इसके साथ उन्होंने बैकलेस और डीप नेक ब्लाउज पेयर किया था।
इस डीपनेक ब्लाउज में लह अपना बैक पर बना टैटू फ्लाॅन्ट कर रही थीं। लाल साड़ी में वह धुनुची डांस करती नजर आईं।सुमोना जिस अंदाज से डांस कर रही हैं, वह लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
सुमोना हाथ में ही नहीं, मुंह में भी धुनुची (धूल होल्डर) लेकर डांस करती दिख रही हैं। सुमोना ने जिस तरह धुनुची को लेकर 'कपिल शर्मा शो' की 'भूरी' झूमी हैं, वह देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया है। सोशल मीडिया पर लोग कमेंट करके खूब उनकी तारीफ कर रहे हैं।