main page

फिर हंसाने आ रहे हैं सुनील ग्रोवर, Sunflower के दूसरे सीजन में होगा कातिल का पर्दाफाश

Updated 04 January, 2024 01:32:31 PM

सुनील ग्रोवर की साल 2021 में आई वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' की जबरदस्त सफलता के बाद इसका दूसरे सीजन भी जल्द आने वाला है।

नई दिल्ली। सुनील ग्रोवर अपनी कॉमेडी के साथ अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए भी जाने जाते हैं। साल 2021 में आई उनकी वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं अब इस सीरीज का दूसरा सीजन भी जल्द ही आने वाला है। हाल ही में जी 5 ने बेहद रोमांचक अंदाज में इसके दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट की है।  

 

सुनील ग्रोवर की सनफ्लॉवर का आएगा दूसरा सीजन
क्राइम कॉमेडी के इस शो के पहले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन की भी अनाउंसमेंट कर दी है। पहले सीजन में दर्शकों ने देखा कि शो की कहानी सनफ्लावर नाम की एक हाउसिंग सोसायटी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके साथ कई तरह के किरदार जुड़े हुए हैं। अगर अभी तक आपने इसका पहला सीजन नहीं देखा है, तो जी 5 पर मुफ्त में जाकर देख सकते हैं। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

 

दोगुनी होगी संदिग्धों की संख्या
दूसरा सीजन वहीं से शुरु होगा ,जहां पहला सीज़न खत्म हुआ था। डीजी और तांबे अभी भी केस में फंसे हुए हैं और लगातार मिस्टर कपूर के हत्यारे की तलाश कर रहे हैं। लेकिन इस बार संदिग्धों की संख्या दोगुनी होने से साज़िश और गहरी हो गई है, जिसमें सोनू भी शामिल है। इस सीजन में दर्शक देखेंगे कि रहस्य की परतें किस तरह एक-एक करके खुलेंगी। 

 

दूसरे सीजन में खुलेंगी नई परतें 
शो के निर्माता शोरुनर विकास बहल का कहना है कि “सनफ्लावर के पहले सीज़न को प्रशंसकों से मिले अपार प्यार और समर्थन से मैं वास्तव में आभारी हूं। सुनील ग्रोवर का प्यारा लेकिन विचित्र सोनू सिंह का किरदार दर्शकों को पसंद आया है, जिससे एक ऐसा प्रशंसक आधार तैयार हुआ है जो अभूतपूर्व से कम नहीं है। आगामी दूसरे सीज़न के साथ, हमारा उद्देश्य इस रहस्यमय मर्डर मिस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है। दर्शक अधिक परतों, अधिक साज़िश और प्रिय पात्रों की गहरी खोज से जुड़ा हुआ है। जो दर्शकों को भावनाओं, हंसी-मजाक और कई मोड़ों की एक रोलरकोस्टर सवारी का वादा करते हैं।"

नवीन गुजराल द्वारा निर्देशित इस शो में सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, मुकुल चड्ढा और गिरीश कुलकर्णी भी प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। 'सनफ्लावर' सीजन 2 जल्द ही ZEE5 पर प्रीमियर होगा।

Content Editor: Varsha Yadav

OTTSunil GroverZEE5 sunflower season 2ओटीटीसनफ्लावर 2सुनील ग्रोवरसुनील ग्रोवर सनफ्लोवर 2जी 5 सनफ्लावर वेब सीरीज

loading...