main page

'हैप्पी बर्थडे माय बेबी..अथिया पर पापा सुनील शेट्टी ने उड़ेला खूब प्यार, शेयर की बिटिया की हल्दी सेरेमनी की अनदेखी तस्वीर

Updated 05 November, 2023 02:55:37 PM

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का 5 नवंबर को अपना 31वां बर्थडे मना रही है। सोशल मीडिया पर फैंस और करीबी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के बर्थडे पर शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की और जमकर प्यार उड़ेला। बेटी के लिए एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वा

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का 5 नवंबर को अपना 31वां बर्थडे मना रही है। सोशल मीडिया पर फैंस और करीबी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के बर्थडे पर शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की और जमकर प्यार उड़ेला। बेटी के लिए एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka
पापा सुनील शेट्टी ने आधी रात इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर बेटी अथिया को बर्थडे विश किया। उन्होंने एक्ट्रेस हल्दी सेरिमनी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमे एक्टर बेटी के गाल पर प्यार से किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं सजी-संवरी खूब मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर शेयर कर सुनील शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय बेबी।'


फैंस एक्टर के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Content Writer: suman prajapati

Sunil ShettyshoweredloveAthiya ShettybirthdayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...