main page

Video: रिसेप्शन पार्टी में Sunny Deol ने पैपराजी को बांटी मिठाई, खुद भी लड्डु खाकर जताई बेटे की शादी की खुशी

Updated 19 June, 2023 10:58:23 AM

रात 9 बजे कपल की रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसे काफी शानदार तरीके से आयोजित किया गया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सनी देओल के बेटे व एक्टर करण देओल 18 जून को लॉन्ग टाइम ग्रलफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस शादी में पूरा देओल परिवार शामिल हुआ। सोशल मीडिया पर करण और द्रिशा की शादी की फोटोज और वीडियोज को खूब पसंद किया। वहीं, रात 9 बजे कपल की रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसे काफी शानदार तरीके से आयोजित किया गया। 

 

सनी देओल ने पैपराजी को बांटे लड्डू
मुंबई के बांद्रा में करण देओल और द्रिशा की रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड नजर आया। जिसमें सलमान खान से लेकर रणवीर-दीपिका तक ने शिरकत की। वहीं, इस दौरान पैपराजी को भी सनी पाजी ने बेटे की शादी की खुशी में मिठाईंया बांटी। सनी देओल ने फोटोग्राफर्स को लड्डू बाटें और खुद भी लड्डू खाकर बेटे की शादी का जश्न मनाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

रिसेप्शन में खूबसूरत लगे दुल्हा -दुल्हन
वहीं, दुल्हा दुल्हन की बात करे तों,  इस मौके पर दुल्हन द्रिशा ने बेज कलर का हेवी गाउन पहना हुआ था। तो वहीं, दुल्हे राजा ब्लैक एंड व्हाइट सूट-बूट में हैंडसम नजर आए। 

 

Content Editor: kahkasha

Sunny DeolKaran DeolSunny Eat LaddoKaran Reception PartySunny Deol Son WeddingEntertainment News

loading...