main page

Sunny Deol को मिली बड़ी राहत! नहीं होगी बंगले की नीलामी, बैंक ने ऑक्शन का नोटिस लिया वापस

Updated 21 August, 2023 09:46:10 AM

बैंक ने सनी के बंगले की नीलामी के लिए ई ऑक्शन नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसे अब बैंक ने वापस ले लिया है।

मुंबई। सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की नई इबारत लिख रही है। इस बीच एक्टर और भाजपा सासंद सनी देओल के फैन्स के लिए दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई थी। दरअसल, सनी का जुहू वाला बंगला नीलाम होने जा रहा था। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसके लिए एक नोटिफिकेशन भी जारी किया था। सनी ने इस बंगले के लिए बैंक से लोन लिया हुआ था, जिसे वह चुका नहीं पाए है। इसके बाद बैंक ने सनी के बंगले की नीलामी के लिए ई ऑक्शन नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसे अब बैंक ने वापस ले लिया है।

यह सनी और उनके फैंस के लिए एक राहत भरी खबर है। सनी देओल के इस बंगले का नाम ‘सनी विला’ है। सनी के इस बंगले की नीलामी के लिए 25 सितंबर को ई ऑक्शन रखी गई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अखबार में ई ऑक्शन का विज्ञापन जारी किया था। नोटिस के मुताबिक, अजय सिंह देओल उर्फ सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 55 करोड़ 99 लाख 80 हजार 766 रुपये का लोन लिया था।

सनी देओल खुद इसके गारंटर भी हैं। बैंक ने बताया है कि उनके सनी पर 55।99 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसे निलामी के जरिए वसूल किया जाएगा। सनी इस बंगले से अपना बिजनेस चलाते हैं। बंगले में उनका ‘सनी सुपर साउंड’ नाम से ऑफिस है। इसके अलावा 1 प्रीव्यू थिएटर और 2 अन्य पोस्ट-प्रोडक्शन सुइट हैं। इस ऑफिस को 80 के दशक के आखिरी में स्थापित किया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल ने अपने निर्देशन में बनी साल 2016 में आई फिल्म ‘घायल वन्स अगेन’ के लिए पैसे जुटाने के लिए अपना स्टूडियो गिरवी रख दिया था। अपने फाइनेंसर्स का बकाया चुकाने के लिए, उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी पर लोन लिया था।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Sunny Deolbig reliefbungalowauctionbankwithdrawnauction notice

loading...