main page

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 66 की उम्र में निधन, स्टार्स ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Updated 24 August, 2019 01:50:36 PM

पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिग्‍गज नेता अरुण जेटली का आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर 66 की निधन हो गया। अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था।

मुंबई: पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिग्‍गज नेता अरुण जेटली का आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर 66 की निधन हो गया। अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। उस समय उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। कुछ साल पहले ही उनकी बैरियाट्रिक सर्जरी की गई थी।

Bollywood Tadka

जेटली के निधन की खबर सुनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद से वापस लौट रहे हैं। जेटली के निधन की खबर से पूरा देश सदमे में हैं। वहीं बाॅलीवुड स्टार्स ने भी जेटली के निधन पर दुख प्रकट किया है।

Bollywood Tadka

सनी देओल 

एक्टर से सासंद बने सनी देओल ने दुख प्रकट करते हुए लिखा-'राष्ट्र ने एक और महान नेता को खो देता है। हमारे विचार और प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं। # अरुण जेटली।

 

Bollywood Tadka

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख ने ट्वीट कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा-'श्री अरुण जेटली जी के निधन से गहरा दुख हुआ ... परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना।'

Bollywood Tadka

 

अदनान सामी

मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया है। उन्‍होंने ट्वीट किया कि वह एक अच्‍छे इंसान और राजनेता थे। अदनान सामी ने लिखा-'अरुण जेटली जी के निधन का समाचार बेहद दुखी करने नाला है। 
वह बहुत दयालु आत्मा थी। रेस्ट इन पीस। # अरुण जेटली

Bollywood Tadka

 

गुल पनाग

एक्ट्रेस गुल पनाग ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए उनके कार्यों को याद किया है। उन्होंने लिखा-अरुण जेटली के बारे में सुनकर दुख हुआ।

Bollywood Tadka

निया शर्मा

एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का ख‍िताब जीतने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। 

: Smita Sharma

sunny deolritesh deshmukhAdnan Saminia sharmagul panagcondolencesarun jaitleydeathpasses awayformer union ministerRIP ArunJaitleyBollywoodBollywood News and GossipCelebrity

loading...