main page

सनी देओल की Gadar 2 को दर्शकों का मिल रहा है बेशुमार प्यार, यहां देखें वीडियो

Updated 12 August, 2023 01:46:34 PM

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' ने पहले ही दिन सिनेमाघरों में धूम मचा दी है।

नई दिल्ली। सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' बीते कल यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें तारा सिंह एक बार फिर पाकिस्तान में गदर मचा रहे हैं। वहीं पहले ही दिन 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। दर्शकों में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी ओपनिंग मिली है।

 

फैंस को खूब पसंद आ रही है गदर 2
'गदर 2' ने पहले ही दिन धमाकेदार कमाई की है। दर्शकों में इस फिल्म के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सनी देओल के हर डायलॉग पर फैंस जमकर सीटियां बजा रहे हैं। वहीं 'उड़ जा काले कांवा' गाने पर थियेटर में दर्शक खुशी से झूम रहे हैं। ऐसे में सालों बाद दर्शकों में किसी फिल्म के लिए इतना क्रेज नजर आ रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा "पुराने जमाने की याद आ गई, ऐसा ही उत्सव हुआ करता था सिनेमाहॉल के सामने।" एक दूसरे यूजर ने लिखा "गजब का जोश देखिए गदर 2 के लिए।"

पाकिस्तान में गदर मचाते तारा सिंह को देखकर फैंस बेहद खुश हैं। इस फिल्म में पिता और बेटे की जोड़ी को फैंस बेशुमार प्यार दे रहे हैं। 'गदर एक प्रेम कथा' की तरह इस फिल्म को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सिनेमाघरों में सनी देओल के साथ फैंस खुद भी 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं।  

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुपरस्टार सनी देओल और अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

Content Editor: Varsha Yadav

गदर 2गदर 2 सनी देओलsunny deolgadar 2 newsgadar 2 updatesgadar 2 public reacionsgadar 2 day 1 box office collectionbox office collection gadar 2gadar 2 box office collections day 1

loading...