main page

CAA को लेकर रजनीकांत बोलें- 'इससे मुसलमानों को कोई खतरा नहीं...'

Updated 06 February, 2020 12:41:37 AM

बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। देश में सीएए को लेकर काफी विवाद हुआ। बहुत से लोगों ने सीएए का विरोध किया। लोगों का मानना है कि इससे मुस्लमानों को खतरा पैदा हो गया है। लेकिन रजनीकांत ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन किया और कहा कि इस कान

बॉलीवुड तड़का डेस्कः बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। देश में सीएए को लेकर काफी विवाद हुआ। बहुत से लोगों ने सीएए का विरोध किया। लोगों का मानना है कि इससे मुस्लमानों को खतरा पैदा हो गया है। लेकिन रजनीकांत ने बुधवार को संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का समर्थन किया और कहा कि इस कानून से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी को ‘‘बहुत आवश्यक'' बताया।
Bollywood Tadka
रजनीकांत ने कहा कि अगर इस कानून के कारण मुसलमानों को कोई परेशानी आती है तो सबसे पहले वह आवाज उठाएंगे। नागरिकता कानून में संशोधन और इसके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए रजनीकांत ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी के बारे में गलतफहमी को दूर करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार ने अभी इसके बारे में मन नहीं बनाया है।
Bollywood Tadka
CAA पर रजनीकांत ने कहा कि विभाजन के बाद भारत में रुके मुसलमानों को कैसे देश से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम आबादी के एक हिस्से ने पाकिस्तान जाना चुना जबकि अन्य ने भारत में जीना और मरना चुना क्योंकि यह उनकी ‘जन्मभूमि' है और देश में उनके पास अपने सभी अधिकार हैं।
Bollywood Tadka
यह डर पैदा किया गया कि सीएए मुसलमानों के लिए खतरा है। यह कैसे मुसलमानों के लिए खतरा है? सीएए से मुसलमानों को कोई खतरा नहीं है। अगर इस कानून के कारण उन्हें कोई दिक्कत आती है तो उनके लिए आवाज उठाने वाला मैं पहला शख्स होऊंगा।''

: Pawan Insha

rajinikanthrajinikanth CAACAAbollwoodentertainmententertainment news hindibollywood top newsbollywood masala CAA

loading...