सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने लता के खिलाफ जालसाजी के केस को बहाल करने का निर्देश दे दिया है। इसका मतलब ये है कि अब लता रजनीकांत के खिलाफ जालसाजी का केस चलेगा। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश को भी पूरी तरह से पलट दिया जिसमें लता रजनीकांत के खिलाफ सभी आरोपों और मामलों को रद्द कर दिया था।
11 Oct, 2023 05:34 PMमुंबई: सुपरस्टार रजनीकांत की पत्नी लता कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने लता के खिलाफ जालसाजी के केस को बहाल करने का निर्देश दे दिया है। इसका मतलब ये है कि अब लता रजनीकांत के खिलाफ जालसाजी का केस चलेगा। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाई कोर्ट के उस आदेश को भी पूरी तरह से पलट दिया जिसमें लता रजनीकांत के खिलाफ सभी आरोपों और मामलों को रद्द कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश देते हुए कहा कि लता रजनीकांत या तो इस केस की कार्यवाही का सामना करें या फिर आरोपमुक्त करने के लिए आवेदन दायर करें। पूरा मामला फिल्म 'कोचादाइयां' से जुड़ा है जिसे रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने बनाया था।
याचिकाकर्ताओं अबीर चंद नाहर और मधुबाला नाहर ने कहा कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में निवेश के लिए करीब 10 करोड़ रुपए दिए थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि लता रजनीकांत ने कंपनी को उसका हक नहीं दिया।
लता रजनीकांत के खिलाफ कर्नाटक में आईपीसी की चार आपराधिक धाराओं 196, 199, 420 और 463 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने 2022 में लता के खिलाफ धोखाधड़ी और झूठे सबूत देने के मामलों को रद्द करके उन्हें राहत दी थी। अब आज सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ सभी चार आपराधिक धाराओं को फिर से बहाल कर दिया, जिससे उसके मुकदमे का रास्ता साफ हो गया।