एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने पिछले साल दिसंबर के महीने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग अपने रास्ते अलग कर लिए थे। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी थी और कहा था कि वो अब सिर्फ दोस्त हैं। कपल के ब्रेकअप की खबर सुन उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। वहीं अब खबर है कि अलग होने के करीब एक महीने बाद इस एक्स कपल ने एक छोटी सी मुलाकात और आधे घंटे तक एक साथ वक्त भी बिताया।
28 Jan, 2022 05:12 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने पिछले साल दिसंबर के महीने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग अपने रास्ते अलग कर लिए थे। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी थी और कहा था कि वो अब सिर्फ दोस्त हैं। कपल के ब्रेकअप की खबर सुन उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। वहीं अब खबर है कि अलग होने के करीब एक महीने बाद इस एक्स कपल ने एक छोटी सी मुलाकात और आधे घंटे तक एक साथ वक्त भी बिताया।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक,सुष्मिता और रोहमन ने ब्रेकअप के बाद पहली बार मुलाकात की है। यहां तक कि दोनों एक ही गाड़ी में थे जिससे दोनों एक्ट्रेस की हाउस पार्टी में पहुंचे थे। एक्स कपल के साथ उनका एक कॉमन फ्रैंड भी था। सुष्मिता के घर ने नीचे दोनों ने करीब आधे घंटे तक बात की थी, जिसके बाद दोनों पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे से फ्रेंड की तरह बिहेव कर रहे थे।
बता दें, सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का रिश्ता साल 2018 में शुरू हुआ था। हालांकि डेटिंग के चार साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।