एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 19 नवंबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे को खास बनाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है और अपनी सर्जरी के बारे में भी खुलासा किया है।
20 Nov, 2021 12:02 PMमुंबई. एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने 19 नवंबर को अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे को खास बनाने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है और अपनी सर्जरी के बारे में भी खुलासा किया है।
तस्वीर में सुष्मिता समंदर के किनारे नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने कोट और कैप पहनी हुई है। तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने लिखा- 'मेरे जन्मदिन पर आप सभी का प्यार के लिए धन्यवाद। ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद के साथ मेरे जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शुक्रिया। आपको एक छोटे से रहस्य से रूबरू कराते हैं….'मैंने आर्य 2 को पूरा किया और फिर मुझे अपने सेहत पर ध्यान देना पड़ा। 16 नवंबर को एक सफल सर्जरी हुई। मैं इस खूबसूरत जगह में हर गुजरते दिन अद्भुत रूप से ठीक हो रही हूं। मैं आपकी सभी ऊर्जाओं की अच्छाई और आपके प्यार की ताकत को महसूस करती हूं। मेरा 46वां जन्मदिन एक स्वस्थ नई शुरुआत का प्रतीक है, साथ ही एक नए रूप के साथ मुझे आगे बढ़ना है। आगे देखने के लिए बहुत कुछ है… आखिरकार, सबसे बड़ा उपहार जीवित होना है!' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें इस पोस्ट के कुछ देर बाद सुष्मिता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस नए लुक में नजर आ रही है। एक्ट्रेस छोटे-छोटे बालों में दिखाई दे रही है। अपने लुक के बार में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा अभी उन्हें बहुत कुछ शेयर करना है, लेकिन उसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। एक्ट्रेस ने यह तो नहीं बताया कि उनकी किस चीज की सर्जरी हुई है, लेकिन उनके वीडियो से इतना जरूर मालूम पड़ता है कि शॉर्ट हेयरस्टाइल रखने की वजह भी उनकी सर्जरी ही है। फैंस इस खबर को सुनकर काफी चिंतित हो गए हैं। काम की बात करें तो सुष्मिता बहुत जल्द वेब सीरीज आर्या 2 में नजर आने वाली है। हाल ही में इसका टीजर भी रिलीज किया गया था।