main page

भगवा बिकिनी विवादः दीपिका के सपोर्ट में स्वरा ने मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर कसा तंज,कहा- 'एक्ट्रेस के कपड़े देखने से फुरसत..

Updated 16 December, 2022 11:54:25 AM

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का गाना बेशर्म रंग हाल ही में रिलीज हुआ है। हालांकि, सॉन्ग रिलीज के बाद ही विवादों में घिर गया है। गाने में दीपिका को भगवा रंग की बिकिनी में देख लोग आपत्ति जता रहे हैं। न सिर्फ लोग बल्कि नेताओं को भी दीपिका की भगवा बिकिनी से प्रॉब्लम हो रही है और उन्ह

बॉलीवुड तड़का टीम. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' का गाना बेशर्म रंग हाल ही में रिलीज हुआ है। हालांकि, सॉन्ग रिलीज के बाद ही विवादों में घिर गया है। गाने में दीपिका को भगवा रंग की बिकिनी में देख लोग आपत्ति जता रहे हैं। न सिर्फ लोग बल्कि नेताओं को भी दीपिका की भगवा बिकिनी से प्रॉब्लम हो रही है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। वहीं इन सब के बीच स्वरा भास्कर ने दीपिका का सपोर्ट किया है और बवाल करने वालों पर निशाना साधा है।

Bollywood Tadka

 

दरअसल, हाल ही में मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बयान में कहा था कि गाने में अगर सीन्स और ड्रेस नहीं बदले गए तो वे राज्य में मूवी रिलीज नहीं होने देंगे। नरोत्तम मिश्रा के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, "मिलिए हमारे देश के सत्ताधारी राजनेताओं से...अभिनेत्रियों के कपड़ों को देखने से फुरसत मिलती तो क्या पता कुछ काम भी कर लेते?!?" स्वरा भास्कर का ये ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा है और लोगों भी इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

 

गौरतलब है कि पठान के सॉन्ग बेशर्म रंग में दीपिका गेरुए रंग की बिकिनी पहने नजर आई हैं, जिसे कुछ लोग भगवा रंग से जोड़ कर बवाल मचा रहे हैं। 


बताते चले, सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को पर्दे पर रिलीज होगी।


 

Content Writer: suman prajapati

Swara Bhaskarlashed outministerNarottam MishraSaffron bikini controversyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...