main page

नन्हें तैमूर को अपने पहले जन्मदिन पर मिला कुछ एेसा गिफ्ट, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Updated 21 December, 2017 02:02:50 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर कल एक साल के हो गए है। बेटे का बर्थडे सैलिब्रेट करने करीना-सैफ समेत करिश्मा अपने बच्चों के साथ पटौदी पैलेस पहुंचे। बर्थडे को स्पेशल बनाने में पटौदी खानदान ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर कल एक साल के हो गए है। बेटे का बर्थडे सैलिब्रेट करने करीना-सैफ समेत करिश्मा अपने बच्चों के साथ पटौदी पैलेस पहुंचे।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

बर्थडे को स्पेशल बनाने में पटौदी खानदान ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पटौदी पैलेस में कल एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया जिसकी तस्वीरें कल से ही सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं। 

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

बी-टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में शामिल तैमूर को बेशक उनके जन्मदिन पर कई तरह के गिफ्ट मिले होंगे लेकिन सबसे अनोखा तोहफा उन्हें करीना की न्यूट्रिशियन रुजुता दिवेकर ने दिया।

Bollywood Tadka

आपको जानकर हैरानी होगी की रुजुता ने तैमूर को उनके नाम का जंगल तोहफे में दिया है। रुजुता ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है।

Bollywood Tadka

तैमूर अली खान पटौदी जंगल की क्यूट तस्वीर सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि यह सोनावे (मुंबई से करीब 50 किलो दूर) पर स्थित है। यह जंगल 1000 Sqft में फैले इस जंगल में 3 जामुन, 1 कटहल, 1 आंवला, 40 केले, 14 सहजन, 1 कोकम, 1 पपीता, 5 सीताफल, 2 रामफल और 2 नींबू के पेड़ हैं। इसके अलावा मिर्ची, हल्दी, लेहसुन और कई तरह के फूलों की खेती भी की गई है।

Bollywood Tadka

रुजुता ने लिखा, "एक छोटे बच्चे को चिड़िया, तितलियों को करीब से देखना काफी अच्छा लगता है, इसलिए मैंने इन सबसे भरा एक छोटा-सा जंगल तैमूर को बर्थडे गिफ्ट के रूप में दिया है। उम्मीद है जब वह बड़ा होगा तो इस जंगल में मौजूद अलग-अलग पेड़ों को देखकर बेहद खुश होगा। 

Bollywood Tadka

बता दें कि एक तस्वीर में तैमूर पापा सैफ की गोद में बैठे हुए हैं और सैफ की निगाहें करीना से हटने का नाम नहीं ले रही हैं। मां करीना ब्लैक ड्रेस में हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। बर्थडे पार्टी से तैमूर की ये पहली तस्वीर देखने को मिली जिसमें वो बहुत ही क्यूट नज़र आ रहे हैं। तैमूर के बर्थडे केक की तस्वीर करिश्मा ने अपने इंस्टा पर शेयर की थी।

Bollywood Tadka

करिश्मा ने करीना के साथ तस्वीरें भी अपने इंस्टा पर पोस्ट की। तैमूर को गोद में लेकर पापा सैफ ने केक कटवाया। इस दौरान तैमूर का ध्यान केक पर ही लगा हुआ था। केक काटने के दौरान तैमूर की दादी और नानी भी मौजूद थीं। उनकी ये तस्वीरें भी खूब पसंद की जा रही हैं। करीना की खास दोस्त अमृता भी इस पार्टी में पहुंची थीं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

:

taimur ali khanfirst birthday giftkareena kapoor khansaif ali khan

loading...