main page

लाडले तैमूर के पहले बर्थडे की मौसी करिश्मा ने की कुछ खास प्लानिंग, सोचा है कुछ अलग

Updated 29 October, 2017 06:01:50 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान अपनी क्यूट तस्वीरों को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहते हैं। आए दिन नन्हें तैमूर की तस्वीर सोशल साइट पर वायरल हो जाती हैं। वैसे इन दिनों तैमूर मम्मी और पापा से कहीं ज्यादा फेमस होते जा रहें हैं। वैसे आपको बता दें नन्हें तैमूर जल्द ही एक साल के होने वाले है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान अपनी क्यूट तस्वीरों को लेकर हमेशा सुर्खियों में ही रहते हैं। आए दिन नन्हें तैमूर की तस्वीर सोशल साइट पर वायरल हो जाती हैं। वैसे इन दिनों तैमूर मम्मी और पापा से कहीं ज्यादा फेमस होते जा रहें हैं। वैसे आपको बता दें नन्हें तैमूर जल्द ही एक साल के होने वाले है। छोटे नवाब के इस बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए पूरा कपूर खानदान और पटौदी खानदान काफी तैयारी कर रहा है। अपने इस लाडले के लिए पहले बर्थडे पर किस किस को इनवाईट किया जाएगा? यह सेलिब्रेशन कहा होगा और क्या खास बनाने की प्लानिंग हो रही है? 

हाल ही में अब इन सारे सवालों के जवाब दिए तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर ने दिए है। करिश्मा ने बताया कि हम सभी तैमूर के बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड है। उनके इस बर्थडे को मनाने के लिए हमने अभी सी काफी तैयारियों को शुरू कर दिया है। अब इस दिन का काफी दिनों से इंतज़ार कर रहे है। 

बता दें कि तैमूर का जन्म पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था। एक महीने बाद करीनाके लाडले एक साल के होने जा रहे है जिसे लेकर पूरा परिवार काफी खुश है। तैमूर की मौसी ने बताया कि उनके बर्थडे पर हम एक फैमिली गेट-टुगेदर की प्लानिंग कर रहे है। उनके पहले बर्थडे में इतना बड़ा सेलिब्रेशन नहीं होने जा रहा है, लेकिन इस सेलिब्रेशन में करीना और सैफ का परिवार के करीबी इस पार्टी में शरीक होने जा रहे है। इतना ही नहीं करण जौहर ने कुछ दिन पहले कहा था की वो बहुत जल्द अपने दोनों बच्चों जूही और यश को तैमूर से मिलवाना चाहते है। लगता है तैमूर का बर्थडे ही यही सही मौका है। वही करीना अपने इस लाडले के बर्थडे को उनका यादगार दिन बनाना चाहती है।

:

karishma kapoorkareena kapoortaimur ali khanbirthday planing

loading...