बी-टाउन के गलियारों में कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप के खूब चर्चे हैं। कपल कभी भी एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते। सोशल गैदरिंग में भी दोनों के अक्सर साथ देखा जाता है। अब, ऐसा लगता है कि यह जोड़ी अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
15 Nov, 2023 03:51 PMमुंबई: बी-टाउन के गलियारों में कपल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिलेशनशिप के खूब चर्चे हैं। कपल कभी भी एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते। सोशल गैदरिंग में भी दोनों के अक्सर साथ देखा जाता है। अब, ऐसा लगता है कि यह जोड़ी अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कथित तौर पर तमन्ना और विजय जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं। एक तेलुगु सिनेमा की रिपोर्ट के अनुसार तमन्ना और विजय गंभीरता से शादी के बंधन में बंधने पर विचार कर रहे हैं।
रिपोर्ट में आगे यह भी कहा गया है कि तमन्ना पर शादी करने के लिए उनके माता-पिता का दबाव है जिसके चलते 33 साल की एक्ट्रेस जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने पर विचार कर रही हैं। भोला शंकर और रजनीकांत स्टारर जेलर के कावला गाने में दिखाई देने के बाद एक्ट्रेस ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।
बता दें कि कपल ने 'लस्ट स्टोरीज 2' की रिलीज के दौरान अपने रोमांस को पब्लिक किया था। दोनों खुलेआम कुबूल कर चुके हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब देखना है कि तमन्ना कब विजय की दुल्हनिया बनेंगी।