main page

अमिताभ बच्चन और जया इसलिए नहीं रहते साथ

Updated 24 January, 2017 09:27:52 PM

विवादस्पद बयानों के लिए मीडिया के सुर्खियों में रहने वाले अमर सिंह ने एक बार फिर विवाद पैदा करने वाला बयान ...

मुंबई- विवादस्पद बयानों के लिए मीडिया के सुर्खियों में रहने वाले अमर सिंह ने एक बार फिर विवाद पैदा करने वाला बयान दिया है। इस बार उनका निशाना अमिताभ बच्चन हैं। उन्होंने दावा किया है कि अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन एक दूसरे से अलग -अलग रह रहे हैं। अमर सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने जया बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच झगड़े की ओर भी इशारा किया। उन्‍होंने कहा कि जितना बुरा हो सकता है मैं करता हूं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को भी मैंने ही अलग किया।

अमिताभ बच्चन और जया को लेकर अमर सिंह ने कही ये बात

उत्‍तर प्रदेश की राजनीति में मचे घमासान में सबसे पहला नाम अमर सिंह का था। अमर सिंह को मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है। सूत्रों की माने तो बच्‍चन परिवार को राजनीति में लाने का श्रेय अमर सिंह को ही जाता है। ऐसे में हाल ही में एक बयान के बाद अमर सिंह फिर से सुर्खियों में छा गए हैं। 

अमर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ नहीं रहते हैं। एक टीवी चैनल की माने तो सपा में मचे घमासान को लेकर किसी पत्रकार ने अमर सिंह से सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि लोग हर झगड़े के पीछे अमर सिंह का हाथ बताते हैं। 

उन्होंने कहा कि जब मैं अमिताभ बच्चन को नहीं जानता था उनसे मिला भी नहीं था तभी से जया उनके साथ नहीं रहती हैं। अमिताभ  बच्चन प्रतीक्षा में रहते हैं तो जया बच्‍चन जनक में रहती हैं। अमर सिंह ने जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते में चल रहे मनमुटाव की ओर भी इशारा किया। एक समय था जब अमर सिंह को बच्चन परिवार का बेहद करीबी माना जाता था। समय के साथ दोनों के रिश्तों में काफी कड़वाहट आ गई। अमर सिंह अक्सर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बारे में बयान देते रहते हैं। अब यह देखना दिलच्सप होगा कि अमिताभ इस पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

: Konika

amitabh bachchanjaya bachchanBollywood Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi NewsBollywood News and Gossip

loading...