दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के हैंडसम हंक हीरोज में से एक हैं, जो अपने एक्शन सीन के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी फैंस को दीवाना बनाते हैं। सोशल मीडिया पर टाइगर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका लुक देख फैंस को सर्दी में गर्मी आ गई है। उनके इस वीडियो पर फैंस के ताबड़तोड़ कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
13 Dec, 2022 01:03 PMबॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ इंडस्ट्री के हैंडसम हंक हीरोज में से एक हैं, जो अपने एक्शन सीन के साथ-साथ अपनी फिटनेस से भी फैंस को दीवाना बनाते हैं। सोशल मीडिया पर टाइगर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनका लुक देख फैंस को सर्दी में गर्मी आ गई है। उनके इस वीडियो पर फैंस के ताबड़तोड़ कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर सिर्फ टॉवल लेपेट ठंड के मौसम में रिलैक्स होकर घूम रहे हैं। आगे वह शर्टलैस होकर ब्लैक पैंट पहने बर्फीली झाड़ियों के बीच भागते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा-'7 डिग्री मेरे साथ नहीं रह सकते.'
इतनी ठंड के मौसम में टाइगर श्रॉफ का ये अंदाज देखकर उनके फैंस खूब हैरान हो रहे हैं और कमेंट कर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वह कह रहे हैं टाइगर संभलकर ठंड लग जाएगी।
काम की बात करें तो टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म गणपत है, जो साल 2023 में रिलीज होगी।