main page

'तू चीज लाजवाब' फेम हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन, महज 40 की उम्र में कहा अलविदा

Updated 22 August, 2023 12:20:47 PM

'देसी-देसी ना बोल्या कर' और 'तू चीज लाजवाब' जैसे गानों से मशहूर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार की सुबह सिंगर का निधन हो गया है। हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां सुबह चार बजे उन्होंने जिंदगी की अंतिम सांस ली। सिंगर के निधन से उनके फैंस और करीबि

बॉलीवुड तड़का टीम. 'देसी-देसी ना बोल्या कर' और 'तू चीज लाजवाब' जैसे गानों से मशहूर हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार की सुबह सिंगर का निधन हो गया है। हिसार के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां सुबह चार बजे उन्होंने जिंदगी की अंतिम सांस ली। सिंगर के निधन से उनके फैंस और करीबियों में शोक की लहर है।

राजू पंजाबी पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह पीलिया से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत में सुधार आया और उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन फिर अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया था, जहां वह 40 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। 

 

सिंगर की यूं अचानक मौत से उनका परिवार सदमे में हैं। अपने पीछे वह पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गए हैं। आज हिसार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें, राजू पंजाबी अपने फैंस के बीच काफी पॉपुलर थे। उनकी सिंगर सपना चौधरी के साथ जोड़ी काफी मशहूर थी। दोनों ने साथ में कई गाने दिए। राजू पंजाबी के फेमस गानों में सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी- देसी शामिल हैं।

 

 

Content Writer: suman prajapati

Tu Cheez LajawabHaryanvi singerRaju Punjabipassed awayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...