main page

U Turn Trailer out: फ्लाईओवर के यू-टर्न की खौफनाक कहानी को दर्शाती है Alaya F की ये फिल्म

Updated 13 April, 2023 04:52:32 PM

अलाया एफ की ‘u-turn’ का ट्रेलर भी जारी हो गया है। यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जो जी5 पर 28 अप्रैल को स्ट्रीम की जाएगी।

मुंबई। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में है जो साउथ की फिल्मों का हिन्दी रिमेक हैं। बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी तक यह चलन जारी है। इसी के चलते अलाया एफ की ‘u-turn’ का ट्रेलर भी जारी हो गया है। यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जो जी5 पर 28 अप्रैल को स्ट्रीम की जाएगी।

अलाया एफ ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। उनके रोल का नाम ‘राधिका बख्शी’ है, जो एक जर्नलिस्ट है। एक कत्ल की तफ्तीश के दौरान वो संदेह के घेरे में आ जाती है, मगर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, केस उलझता जाता है और कई नए राज खुलते हैं।

राधिका को मरे हुए लोग दिखायी देते हैं, जो कहानी के सस्पेंस को बढ़ा रहा हैं। फिल्म में प्रियांशु पेन्युली जांच अधिकारी के रोल में हैं। राजेश शर्मा और मनु ऋषि भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। परवेज शेख और राधिका आनंद की कहानी को आरिफ खान ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है।

‘यू-टर्न’ इसी नाम से आयी कन्नड़ हिट का ऑफिशीयल रीमेक है। 2016 में आयी फिल्म का निर्देशन पवन कुमार ने किया था। उन्होंने फिल्म को लिखा था और प्रोड्यूस किया था। श्रद्धा साईंनाथ ने लीड रोल निभाया था, जबकि रोजर नारायण, राधिका चेतन और दिलीप राज ने सहयोगी किरदार निभाये थे।

कबीर बेदी की नातिन और पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ की यह चौथी फिल्म है। उन्होंने 2020 में ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में अलाया ने सैफ की बेटी का रोल निभाया था। उनकी दूसरी फिल्म ‘फ्रेडी’ पिछले साल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे।

अलाया की तीसरी फिल्म ‘आलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ है, जो सिनेमाघरों के बाद हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था।

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

ALAYA FU TURNHINDI REMAKETRAILER OUTYOUTUBEZEE 5

loading...