दादा-दादी का अपने पोता-पोतियों के साथ दोस्त जैसा रिश्ता होता है, जिनके साथ हंसकर और खेलकर उनके मन का बोझ हल्का हो जाता है। कुछ ऐसा ही रिश्ता जाने माने सिंगर उदित नारायण अपने बेटे आदित्य नारायण की डेढ़ वर्षीय लाडली त्विषा के साथ शेयर करते हैं। उदित अपनी पोती संग खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करते हैं। अब
18 Nov, 2023 11:31 AMबॉलीवुड तड़का टीम. दादा-दादी का अपने पोता-पोतियों के साथ दोस्त जैसा रिश्ता होता है, जिनके साथ हंसकर और खेलकर उनके मन का बोझ हल्का हो जाता है। कुछ ऐसा ही रिश्ता जाने माने सिंगर उदित नारायण अपने बेटे आदित्य नारायण की डेढ़ वर्षीय लाडली त्विषा के साथ शेयर करते हैं। उदित अपनी पोती संग खूब क्वालिटी टाइम स्पैंड करते हैं। अब हाल ही में उन्होंने बताया कि त्विषा के साथ खेलने में बहुत मजा आता है।
मीडिया के साथ बातचीत में हाल ही में उदित नारायण ने अपनी पोती को लेकर कहा कि वो बहुत प्यारी है। बच्चे तो वैसे ही प्यारे होते ही हैं। उनके साथ खेलने में बहुत मजा आता है। अब त्विषा मेरी पोती है, तो स्वाभाविक बात है कि मेरे लिए बहुत प्यारी है। उसके साथ खेलने में बहुत मजा आता है।
उन्होंने आगे कहा- उसकी अदायगी, उसका चलना, उसका बोलना...सब कुछ। वो थोड़ा-थोड़ा गाना भी गाती है। टूटे फूटे शब्दों में उसका गाना बहुत प्यारा लगता है। बहुत होनहार बच्ची है। मैं भी कभी-कभी उसके साथ खेलते समय उसे गाना गाकर सुनाता हूं, तो वह मेरी नकल भी करती है।
बता दें, चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता उदित नारायण ने 90 के दश्क के कई ब्लॉकबस्टर गानों को अपनी आवाज दी है।