main page

करण और द्रिशा पर चाचा बॉबी देओल ने यूं बरसाया प्यार, देखें शादी की इनसाइड तस्वीरें

Updated 19 June, 2023 12:51:19 PM

बीते कल सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने द्रिशा आचार्य संग धूमधाम से शादी कर ली। इस दौरान बॉबी देओल भी अपने भतीजे पर बेतहाशा प्यार लुटाते हुए नजर आए।

नई दिल्ली। धर्म पाजी के पूरे परिवार के लिए बीता कल बेहद खास रहा। 18 जून के दिन धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल द्रिशा आचार्य संग सात फेरों के बंधन में बंध गए हैं। इस शादी की रस्मों की तस्वीरों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं देओल परिवार भी इस शादी में बेहद खुश नजर आया। पूरी फैमिली ने दृशा का बेहद ग्रैंड तरीके से वेलकम किया। 

 

करण और द्रिशा पर चाचा बॉबी देओल ने लुटाया प्यार 
बता दें कि करण और द्रिशा की शादी के बाद इसी दिन रिसेप्शन भी रखा गया, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां न्यूली वेड कपल को शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचीं। इस शादी से करण के चाचा बॉबी देओल भी बेहद खुश हैं। उन्होंने देओल परिवार में नई बहू का स्वागत बेहद शानदार तरीके से किया। हाल ही में बॉबी देओल ने करण और द्रिशा के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वे अपने भतीजे और नई दुल्हन पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

एक्टर करण देओल के गाल पर किस कर रहे हैं वहीं उनकी पत्नी तान्या भी कपल को आशीर्वाद देती हुईं नजर आ रही हैं। इन फोटोज के कैप्शन में बॉबी ने लिखा " हमारे परिवार को एक बेटी पाने का सौभाग्य मिला है, भगवान आप दोनों पर आशीर्वाद बनाए रखे।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

रिसेप्शन में खूबसूरत लगे दुल्हा -दुल्हन
वहीं, दुल्हा दुल्हन की बात करे तों,  इस मौके पर दुल्हन द्रिशा ने बेज कलर का हेवी गाउन पहना हुआ था। तो वहीं, दुल्हे राजा ब्लैक एंड व्हाइट सूट-बूट में काफी हैंडसम लग रहे थे। शादी के बाद सनी देओल ने फोटोग्राफर्स को लड्डू बाटें और खुद भी लड्डू खाकर बेटे की शादी का जश्न मनाया।

Content Editor: Varsha Yadav

करण देओल दृशा आचार्य शादी की तस्वीरेंकरण देओल दृशा आचार्य वेडिंग रिसेप्शनSunny Deol Karan Deol Dharmendra Bobby Deolkaran deol wifekaran deol sunny deol dharmendra bobby deolkaran deol drisha acharya wedding reception

loading...