main page

वोटर लिस्ट में नाम ना होने के कारण एक्टर हुए निराश

Updated 21 February, 2017 03:18:47 PM

मुंबई में आज बीएमसी के चुनाव में बड़ी संख्या में मुंबईकर घरों से निकलकर

मुंबई: मुंबई में आज बीएमसी के चुनाव में बड़ी संख्या में मुंबईकर घरों से निकलकर वोट डालने जा रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत तक के कई बड़े चेहरे आज वोट डालने पहुंचे। लेकिन एक्टर वरुण धवन को इस मामले में निराशा हाथ लगी है।

आपको बता दें कि वरुण भी आज वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे। वहां जाकर उन्हें पता चला कि वोटर लिस्ट से उनका नाम ही गायब है। एेसा होने पर वरुण काफी निराशा हो गए। 

उन्होंने बताया कि आखिरी बार जब चुनाव हुए थे तब उन्होंने वोट डाला था लेकिन इस बार वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। सुबह से ही कई सेलिब्रिटी मतदान करने अपने-अपने पोलिंग बुथ पर पहुंच रही है। नाम न होने की वजह से वरुण को बिना मतदान के ही लौटना पड़ा।

:

BMC ElectionsmissingnameVarun Dhawanvotevoters

loading...