main page

चीन में रिलीज होने जा रही वरुण धवन-अनुष्का शर्मा की Sui Dhaaga, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्टर

Updated 09 March, 2023 03:36:52 PM

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' जल्द ही चीन में रिलीज होने वाली है। तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए दी जानकारी।

मुंबई। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' लोगों ने बहुत पसंद की थी और अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म सुई धागा 5 साल पहले यानी 2018 में रिलीज हुईं थी। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर वरुण और अनुष्का की 'सुई धागा' ने धमाल मचाया था। मेक इन इंडिया अभियान को दर्शाती 'सुई धागा' को लेकर अब एक और खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड फिल्म 'सुई धागा' आने वाले समय में चीन में रिलीज की जाएगी।

बीते बुधवार को फिल्म प्रोडक्शन की ओर से एक ट्वीट शेयर की गया है। इस पोस्ट में फिल्म 'सुई धागा' का चाइनीज भाषा में प्रिंट पोस्टर दिखाई दे रहा है। साथ ही पोस्ट के कैप्शन में तरण आदर्श ने लिखा है 'वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुई धागा' अब चीन की ओर चली है'। अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। जानकारी के मुताबिक 'सुई धागा' आने वाले 31 मार्च को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

फिल्म 'सुई धागा' अपने दर्शको एक जरूरी मैसेज देती है। बता दें कि यह फिल्म पति-पत्नी के रिश्ते के साथ-साथ भारत के 'मेड इन इंडिया' कैंपेन पर आधारित है। वैसे तो ये फिल्म भारत में लोगों को काफी पसंद आई थी अब देखना ये है कि चीनी जनता इस फिल्म को कितनी प्यार देती है। 

Sub Editor: Diksha Raghuwanshi

Varun DhawanAnushka SharmaSui Dhaagarelease in Chinaposter

loading...