main page

वरुण धवन ने मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट, तस्वीरों में अलग अंदाज आया सामने

Updated 31 August, 2018 04:46:05 PM

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में GQ मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। वरुण मैगजीन के सितंबर के इश्यू  में दिखेंगे। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर भी शेयर की है। तस्वीरों में उनका लुक देखते बन रहा है। एक तस्वीर में जहां वह अपना मुंह छिपाते दिख रहे है वहीं दूसरी तस्वीर में भी उनका एेसा ही अंद

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में GQ मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। वरुण मैगजीन के सितंबर के इश्यू  में दिखेंगे। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर भी शेयर की है।

 

Bollywood Tadka

 

तस्वीरों में उनका लुक देखते बन रहा है। एक तस्वीर में जहां वह अपना मुंह छिपाते दिख रहे है वहीं दूसरी तस्वीर में भी उनका एेसा ही अंदाज नजर आ रहा है। 

 

Bollywood Tadka

GQ को दिए अपने इंटरव्यू में वरुण ने नेपोटिज्म पर भी बात की। उन्होंने कहा, ''हां, नेपोटिज्म है। ये इंडस्ट्री का ही एक हिस्सा है। ये अच्छा नहीं है। इंडस्ट्री से बाहर के बहुत सारे लोगों की भी मौका मिलता है। मेरे पिता भी ऐसे ही आए थे। लोगों के लिए राय बनाना आसान है। लेकिन उसका बाप स्टार कैसे बना? मेरे पापा अगरतला से आए। जब वो मुंबई आए तब वो चार लोगों के साथ कमरा शेयर करते थे। जब मैं पैदा हुआ हम कार्टर रोड पर 1BHK में रहते थे। मेरे पापा ने पहली बार टैक्सी खरीदी, उसके बाद एंबैसेडर खरीदी। मेरे पापा ने जो हासिल किया है, जो त्याग करके वो अपने परिवार को इस मुकाम तक पहुंचाया है वो अद्भुत है। वह मेरे स्टार हैं, मेरे हीरो हैं, मरे सुपरहीरो हैं।''

Bollywood Tadka


बता दें कि वरुण धवन जल्द ही फिल्म सुई धागा में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा है। ये फिल्म गांधी जयंती पर रिलीज होगी।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

: Konika

varun dhawanlatest photoshootGQ

loading...