बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस शुक्रवार को जालधंर में अपनी अपनी फिल्म कलंक के प्रोमोशन के सिलसिले से आएं थे। इस दौरान उनके साथ आलिया भट्ट भी साथ रही। इस दौरान उन्होंने आलिया संग खूब डांस किया। फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होगी। वरुण धवन ने अपने डांस को लेकर कुछ कहा है। उनका कहना है कि जब वह आठ साल के थे तो माधुरी दीक्षित...
13 Apr, 2019 01:33 AMमुंबईः बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इस शुक्रवार को जालधंर में अपनी अपनी फिल्म कलंक के प्रोमोशन के सिलसिले से आएं थे। इस दौरान उनके साथ आलिया भट्ट भी साथ रही। इस दौरान उन्होंने आलिया संग खूब डांस किया। फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होगी। वरुण धवन ने अपने डांस को लेकर कुछ कहा है। उनका कहना है कि जब वह आठ साल के थे तो माधुरी दीक्षित को देख कर उन्हें डांस करने का उन्हें चस्का लगा था।
वरुण ने पहली बार माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म कलंक में काम किया है। वरुण ने कहा कि जब 1995 में वह माधुरी की फिल्म याराना की शूटिंग देखने गए थे तब माधुरी उन्हें उनके साथ डांस करने को कहती थीं, फिर जब वह डांस करते थे तो उन्हें नम्बर्स भी दिया करती थीं। इससे नाराज होकर वरुण कई बार ड्रामा भी किया करते थे।