एक्टर विद्युत जामवाल ने दो साल पहले फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई की थी। ताजमहल के सामने नंदिता को अंगूठी पहनाकर एक्टर ने अपने प्यार का इजहार किया था। वहीं उसके कुछ समय बाद ही खबरें आई की दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। एक शादी में दोनों एक-दूसरे से दूरी भी बनाते दिखे थे। वहीं, अब इन सब खबरों पर विद्युत ने खुलकर अपनी बात रखी है।
23 Nov, 2023 12:21 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर विद्युत जामवाल ने दो साल पहले फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई की थी। ताजमहल के सामने नंदिता को अंगूठी पहनाकर एक्टर ने अपने प्यार का इजहार किया था। वहीं उसके कुछ समय बाद ही खबरें आई की दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया है। एक शादी में दोनों एक-दूसरे से दूरी भी बनाते दिखे थे। वहीं, अब इन सब खबरों पर विद्युत ने खुलकर अपनी बात रखी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में डेटिंग और प्यार से जुड़ा सवाल का जवाब देते हुए विद्युत यामवाल ने कहा कि जब मुझे प्यार हुआ था, तो मैंने सगाई कर ली थी। वह बहुत खूबसूरत पल था। फिर मैंने और नंदिता ने तय किया कि हमें शादी के लिए थोड़ा रुकना चाहिए और सोचना चाहिए। हमारे ऊपर बहुत सारा सामाजिक दबाव था। अब इस रिश्ते में हम थोड़ा आराम से चल रहे हैं।
विद्युत ने कहा कि मैं अपने जीवन में कई पड़ावों से गुजरा हूं। डेटिंग मेरे लिए खास मजेदार नहीं रही है। प्यार में रहना मुझे अच्छा लगा। प्यार में पड़ने की प्रक्रिया यही है कि आपको वह इंसान पसंद आना चाहिए। अगर वह पसंद है, तो आप उससे प्यार कर सकते हैं। किसी भी रिश्ते में खुश रहना जरूरी है।