बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर विवेक ओबेरॉय वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की वजह से चर्चा में हैं।इसमें दोनों एक्टर्स के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
यह शो पहले ही हफ्ते में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बन चुका है। इसमें दोनों एक्टर्स के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मगर ये बात कम लोग जानते हैं कि ऑफ-स्क्रीन शिल्पा और विवेक 20 सालों से ज्यादा समय से दोस्त हैं।
03 Feb, 2024 04:57 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और एक्टर विवेक ओबेरॉय वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की वजह से चर्चा में हैं।इसमें दोनों एक्टर्स के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
यह शो पहले ही हफ्ते में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो भी बन चुका है। इसमें दोनों एक्टर्स के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। मगर ये बात कम लोग जानते हैं कि ऑफ-स्क्रीन शिल्पा और विवेक 20 सालों से ज्यादा समय से दोस्त हैं।
हाल ही में विवेक ओबराॅय ने शिल्पा संग अपनी दोस्ती पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने शिल्पा की उम्र ना बढ़ने को लेकर उनकी तुलना वैम्पायर से की जो खून पीती है। विवेक ने कहा-'जिस दिन से मैं शिल्पा का जानता हूं, उस दिन से अब तक, उसमें मुश्किल से ही कोई बदलाव हुए हैं। उसकी बॉडी, फिटनेस, लुक, कद-काठी, बाल, सबकुछ बिल्कुल वैसे ही हैं। उसकी उम्र भी नहीं बढ़ती। वह वैम्पायर यानी पिशाच है, जो खून पीती है। शायद उसके पीछे भी कुछ ऐसी ही कहानी होगी।'
अपनी बात जारी रखते हुए विवेक ने आगे कहा- 'वह बहुत अच्छी हैं। इससे कोई मतलब नहीं कि हम आप अपनी निजी जिंदगी में क्या कर रहे हैं। हम जब मिलेंगे, तो उसी प्यार और सम्मान के साथ मिलेंगे। कभी गैरों वाला महसूस नहीं होगा।'
विवेक और शिल्पा ने सीरीज में भी बैचमेट का रोल किया है हालांकि बाद में उनकी ड्यूटीज अलग हो जाती हैं। लेकिन मिशन पर इनकी मुलाकात होती है।