main page

विवेक ओबरॉय को मिली धमकियां, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Updated 23 May, 2019 02:29:39 AM

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय अपनी फिल्म पीएम मोदी को लेकर काफी विवादों में चल रहे हैं। खबरें हैं कि एक्टर विवेक को फोन पर धमकियां भी मिली है। माना जा रहा है कि विवेक को धमकी मिलने का कारण पीएम मोदी की बायोपिक में लीड रोल निभाना है। इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने विवेक ओबरॉय ....

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय अपनी फिल्म पीएम मोदी को लेकर काफी विवादों में चल रहे हैं। खबरें हैं कि एक्टर विवेक को फोन पर धमकियां भी मिली है। माना जा रहा है कि विवेक को धमकी मिलने का कारण पीएम मोदी की बायोपिक में लीड रोल निभाना है। इन धमकियों को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन सेल ने विवेक ओबरॉय को सुरक्षा देने का फैसला किया है।

दरअसल इंटेलीजेंस के इनपुट्स के बाद विवेक की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। विवेक के पास अब दो कांस्टेबल तैनात होंगे। इन कान्स्टेबल्स को मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन और सिक्योरिटी ब्रांच ने उपलब्ध कराया है। जूहु पुलिस ने विवेक ओबेरॉय को ये सुरक्षा प्रदान की है।
Bollywood Tadka
आपको बता दे फ़िल्म में विवेक नरेंद्र मोदी के किरदार में हैं। जहां बुधवार को फ़िल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों के लिए फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी थी। वहीं विवेक से जुड़ी इस खबर के आने के बाद अभिनेता के फैन काफी डरे हुए हैं।
Bollywood Tadka
जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 24 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है वहीं दूसरी तरफ विवेक को मिलने वाली धमकी ये साफ इशारा करती हैं कि कुछ अराजक तत्व फिल्म की रिलीज से नाखुश हैं। जिसके चलते उन्होंने अभिनेता को जान से मार देने तक की धमकी दे डाली है।

 

: Pawan Insha

vivek oberoithreatpm modi biopicbollywoodbollywood tadkabollywood updatesbollywood hindi newslatest newstop news hindi

loading...